फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SpiceJet to start flights to London from Delhi and Mumbai from four December 2020

लंदन के लिए उड़ान शुरू करेगी स्पाइसजेट, ऐसा करने वाली देश की पहली बजट एयरलाइन

Mon, 05 Oct 2020 04:19 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 05 Oct 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
SpiceJet to start flights to London from Delhi and Mumbai from four December 2020
स्पाइस जेट - फोटो : social media

घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने सोमवार को कहा कि वह चार दिसंबर 2020 से दिल्ली और मुंबई को लंदन तक नॉन-स्टॉप उड़ानें संचालित करेगी। एक प्रेस विज्ञप्ति में, एयरलाइन ने कहा कि स्पाइसजेट देश की पहली बजट एयरलाइन है जो यूके के लिए उड़ानों का परिचालन शुरू करने जा रही है। 

विज्ञापन


दिल्ली-लंदन फ्लाइट और मुंबई-लंदन फ्लाइट ब्रिटेन के साथ हुए एयर बबल समझौते के अनुरूप परिचालन करेगी। इन उड़ानों के लिए स्पाइसजेट एयरबस A330-900 नियो विमान का उपयोग करेगा। 371 सीटों वाले ट्विन-आइजल A330 में 353 इकोनॉमी और 18 बिजनेस क्लास सीटें हैं।
विज्ञापन


स्पाइसजेट ने बताया कि भारत से ये उड़ानें लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए संचालित होंगी। इस संदर्भ में स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि दिल्ली-लंदन वापसी की उड़ानें सप्ताह में दो बार संचालित होंगी, जबकि मुंबई-लंदन की उड़ान सप्ताह में एक बार संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा कि एयरलाइन जल्द ही भारत से अधिक लंबी दूरी के गंतव्यों के लिए उड़ानों की घोषणा करेगी। भारत में कोरोना वायरस महामारी के कारण 23 मार्च से अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाएं निलंबित हैं।

इस बीच, मई से वंदे भारत मिशन के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और जुलाई से कुछ देशों के साथ हुए एयर बबल की व्यवस्था के तहत उड़ानें जारी हैं। पहले कंपनी ने अमेरिका के लिए उड़ान शुरू करने का एलान किया था। 


पिछले महीने ही निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए एक प्रतिबद्ध माल परिवहन उड़ान सेवा की शुरुआत की थी। यह कार्गो सेवा पूर्वोत्तर क्षेत्र को देश के अन्य सभी इलाकों तथा अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से जोड़ती है। स्पाइसजेट की इस माल परिवहन सेवा के तहत फल और सब्जियों सहित सभी तरह के सामान की ढुलाई की जाएगी। कंपनी ने इसके लिए 14 विमानों का बेड़ा सेवा में लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed