फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SpiceJet Q1 Results: Profit falls 20% YoY to Rs 158 crore, revenue down 15%

SpiceJet Q1 Results: पहली तिमाही में स्पाइसजेट का मुनाफा 20% घटकर 158 करोड़ हुआ, राजस्व में 15% की कमी आई

Wed, 14 Aug 2024 05:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 14 Aug 2024 05:29 PM IST
सार

SpiceJet Q1 Results: जून तिमाही में परिचालन से स्पाइसजेट का राजस्व सालाना आधार पर 15% कम होकर 1,708 करोड़ रुपये रह गया जो पिछले साल इसी तिमाही में 2,003 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
SpiceJet Q1 Results: Profit falls 20% YoY to Rs 158 crore, revenue down 15%
SpiceJet - फोटो : ANI

विस्तार

बजट एयरलाइन स्पाइसजेट ने जून तिमाही में अपना समेकित शुद्ध मुनाफा 20% घटने की जानकारी दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में यह 158 करोड़ रुपये रहा। पिछले वर्ष समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 198 करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन


जून तिमाही में परिचालन से कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 15% कम होकर 1,708 करोड़ रुपये रह गया जो पिछले साल इसी तिमाही में 2,003 करोड़ रुपये था।

मार्च तिमाही से तुलना करें तो करों के बाद कंपनी के मुनाफे में 24% की वृद्धि दर्ज की गई। मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 127 करोड़ रुपये था। एयरलाइन ने बताया है कि मासिक आधार कंपनी के मुनाफे में वृद्धि एयरलाइन की रिकवरी के लिए किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है। 
विज्ञापन


बीते कुछ समय में देश के विमानन उद्योग को चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ा है। स्पाइजेट ने पहली तिमाही के दौरान 393 करोड़ रुपये का परिचालन लाभ हासिल किया। कंपनी का EBITDA 401 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed