फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SpiceJet has mobilized its plan to revive 25 grounded aircraft, Know the Plan

Spicejet: ECLGS की मदद से 25 ग्राउंडेड विमानों को सेवा में लाने की योजना बना रहा स्पाइसजेट, ये है प्लान

Wed, 03 May 2023 12:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 03 May 2023 12:33 PM IST
सार

Spicejet: ECLGS की मदद से 25 ग्राउंडेड विमानों को सेवा में लाने की योजना बना रहा स्पाइजेट, ये है प्लान

विज्ञापन
SpiceJet has mobilized its plan to revive 25 grounded aircraft, Know the Plan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

स्पाइसजेट ने अपने 25 ग्राउंडेड विमानों को फिर से सेवा में लाने की योजना बनाई है। पुनरुद्धार के लिए धन सरकार की आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) और बेहतर नकदी विकल्पों से जुटाया जाएगा। एयरलाइन ने पहले ही अपने ग्राउंडेड बेड़े को हवा में वापस लाने के लिए लगभग 400 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं जो इसके टॉप-लाइन में और इजाफा करेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

स्पाइसजेट के चेयरमैन और एमडी अजय सिंह ने कहा है, "हम अपने ग्राउंडेड विमानों को सेवा में वापस लाने के लिए सावधानीपूर्वक काम कर रहे हैं।" उन्होंने कहा है कि एयरलाइन को मिलने वाली ईसीएलजीएस फंडिंग के अधिकांश हिस्से का इस्तेमाल खड़े विमानों को सेवा में वापस लाने के लिए किया जाएगा। इस इससे पीक ट्रैवल सीजन के दौरान अधिकतम लाभ उठाने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने कोरोनाकाल में शुरू की थी क्रेडिट गारंटी स्कीम

ईसीएलजीएस मई 2020 में भारत सरकार की ओर से कोविड-19 महामारी से प्रभावित एमएसएमई और अन्य व्यवसायों सहित पात्र उधारकर्ताओं को गारंटीकृत क्रेडिट प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी। इस योजना का उद्देश्य व्यवसायों को अपनी परिचालन देनदारियों को पूरा करने और उनकी व्यावसायिक गतिविधियों को पुनर्जीवित करने में सक्षम बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed