{"_id":"62c53f889c6af47a3f7895a8","slug":"spicejet-fault-spicejet-s-plane-malfunctions-again-the-plane-going-to-china-had-to-return-to-kolkata-on-the-way-spice-jet-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"SpiceJet Fault: स्पाइसजेट के विमान में फिर खराबी, चीन जा रहे विमान को रास्ते से कोलकाता लौटना पड़ा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
SpiceJet Fault: स्पाइसजेट के विमान में फिर खराबी, चीन जा रहे विमान को रास्ते से कोलकाता लौटना पड़ा
Wed, 06 Jul 2022 02:18 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:18 PM IST
सार
बुधवार को कंपनी की ओर से बताया गया कि एक मालवाहक विमान जो कि चीन के चोंगक्विंग जा रहा था मंगलवार को कोलकाता लौट आया है। दरअसल, विमान के पायलट्स को उड़ान भरने के बाद यह अंदेशा हुआ कि मौसम संबंधी रडार काम नहीं कर रहा।
विज्ञापन
स्पाइस जेट
- फोटो : social media
विस्तार
विमानन कंपनी स्पाइसजेट की परेशानियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। मंगलवार को एक साथ दो तकनीकी खराबी की खबरों के बाद जहां एक ओर बुधवार को कंपनी के शेयरों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई वहीं इसी दौरान एक और स्पाइसजेट के विमान में एक और तकनीकी खराबी की खबर सामने आ गई।
विज्ञापन
बुधवार को कंपनी की ओर से बताया गया कि कंपनी का एक मालवाहक विमान जो कि चीन के चोंगक्विंग जा रहा था मंगलवार को कोलकाता लौट आया है। दरअसल, विमान के पायलट्स को उड़ान भरने के बाद यह अंदेशा हुआ कि मौसम संबंधी रडार काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
पिछले 18 दिनो में स्पाइसजेट के विमानों में तकनीकी खराबी की यह आठवीं घटना है। मंगलवार को कंपनी के दो और विमानों में इसी तरह की खराबी की खबरें आई थी।
दिल्ली से दुबई जा रहे एक विमान के फ्यूल इंडिकेटर में खराबी के बाद उसे कराची डायवर्ट कर दिया गया था वहीं कांडला-मुंबई फ्लाइट की खिड़की के शीशे में उड़ान भरने के बाद 23 हजार फीट की ऊंचाई पर दरार दिखने पर उसकी महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में प्रायोरिटी लैंडिंग करानी पड़ी थी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि स्पाइसजेट कंपनी का बोईंग 737 मालवाहक विमान को कोलकाता से चोंगक्विंग जाना था। विमान के उड़ान भरने के बाद विमान के पायलट्स ने अनुभव किया कि विमान का वेदर रडार सिस्टम काम नहीं कर रहा है।
उसके बाद पायलट इन कमांड ने कोलकाता लौटाने का फैसला किया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के अनुसार उसके बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर बुधवार को विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। वहीं खबरों के अनुसार अब DGCA ने हाल के दिनाें स्पाइस जेट के विमानों के साथ हुई तकनीकी गड़बड़ियों के मामले में कंपनी को शो-कॉज नोटिस जारी कर दिया है। DGCA ने विमानों की सुरक्षा मानों के संबंध में कंपनी से जवाब मांगा है।