फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   sp candidate from kannauj loksabha dimple yadav has property worth 37.78 crore rupees

करोड़पति हैं डिंपल यादव, पति अखिलेश के साथ हैं 37.78 करोड़ की मालकिन

Sat, 06 Apr 2019 09:13 PM IST
तिवारी अभिषेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 06 Apr 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
sp candidate from kannauj loksabha dimple yadav has property worth 37.78 crore rupees

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल करोड़पति हैं। उत्तर प्रदेश के कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सपा के टिकट पर प्रत्याशी डिंपल पति के साथ 37.78 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए जमा किए गए शपथ पत्र के अनुसार पिछले पांच साल में डिंपल यादव की आय में इजाफा देखने को मिला है। जहां 2013-14 में उनकी सालाना आय 28 लाख 31 हजार 838 रुपये थी, वहीं वित्त वर्ष 2017-18 में यह बढ़कर 61 लाख 45 हजार 073 रुपये हो गई।
विज्ञापन


वहीं पति अखिलेश की पांच साल की आय में कमी देखने को मिली। वित्त वर्ष 2013-14 में अखिलेश की आय एक करोड़ 25 लाख 11 हजार 142 रुपये थी, जो घटकर वित्त वर्ष 2017-18 में केवल 84 लाख 83 हजार 063 रुपये रह गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी है चल संपत्ति

डिंपल यादव के पास कुल तीन करोड़ 68 लाख 16 हजार 108 रुपये की चल संपत्ति है। वहीं पति अखिलेश यादव के पास कुल सात करोड़ 90 लाख एक हजार 116 रुपये की संपत्ति है। डिंपल के पास चार लाख तीन हजार 743 रुपये कैश इन हैंड (हाथ में नगदी) है।


वहीं अखिलेश के पास तीन लाख 91 हजार 040 रुपये हैं। डिंपल के कुल सात बैंकों में बचत खाते हैं, जिनमें कुल दो करोड़ 16 लाख 60 हजार 297 रुपये जमा हैं। इसके अलावा दो बैंकों कुल 57 लाख 92 हजार रुपये की एफडीआर है।

अचल संपत्ति

नामांकन के दौरान पेश किए गए आय-व्यय के ब्योरे में डिंपल ने अपनी अचल संपत्ति 9 करोड़ तीस लाख बीस हजार रुपये दिखाई है। इसके अलावा डिंपल यादव को जेवरों का भी शौक है। उनके पास दो किलो 774.67 ग्राम के सोने के आभूषण हैं। 203 ग्राम मोती व 127.75 कैरेट के हीरे हैं। उनके पास 17 हजार 85 रुपये का फर्नीचर है। एक लाख पच्चीस हजार रुपये का कंप्यूटर और 5 लाख 34 हजार 458 रुपये की व्यायाम मशीन है। 


डिंपल यादव ने 2017-18 में 61 लाख 45 हजार 73 रुपये का आयकर जमा किया। पति अखिलेश यादव ने 2017-18 में 84 लाख 83 हजार 63 रुपये आयकर जमा किया। वर्ष 2013-14 में डिंपल ने 28 लाख 31 हजार 838 आयकर जमा किया था। अखिलेश यादव ने 2013-14 में 1 करोड़ 25 लाख 11 हजार 142 रुपये आयकर भरा था। 

नामांकन पत्र के मुताबिक बैंक, वित्तीय संस्थाओं व अन्य का डिंपल यादव पर 14 लाख 26 हजार 500 रुपये का कर्जा है। डिंपल यादव की उम्र 41 वर्ष है। 1998 में लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकाम की डिग्री हासिल की।

sp candidate from kannauj loksabha dimple yadav has property worth 37.78 crore rupees
डिंपल यादव (फाइल)

प्राप्त हुआ है आयकर और जीएसटी रिफंड

डिंपल को आयकर और जीएसटी से रिफंड भी प्राप्त हुआ है। इसमें आयकर रिफंड दो लाख 32 हजार 701 रुपये और जीएसटी रिफंड 98 हजार 480 रुपये है। 

अखिलेश के पास है इतनी चल संपत्ति

वहीं पति अखिलेश के पास कुल सात करोड़ 90 लाख एक हजार 116 रुपये की चल संपत्ति है। इसके अलावा अखिलेश की अचल संपत्ति 16 करोड़ 90 लाख रुपये है। 

अखिलेश के पास पांच बैंकों में बचत खाते हैं जिनमें कुल पांच करोड़ 23 लाख 68 हजार 803 रुपये जमा हैं। इसके अलावा सात लाख तीन हजार 629 रुपये की दो ऑटो स्वीप एफएफडी हैं। 

कृपया हमारी खबरों पर अपना फीडबैक नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर दें और बताएं कि बिजनेस जगत से जुड़ी कौन सी खबर आप पढ़ना चाहते हैं। हम आपके फीडबैक के अनुसार खबरों को प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed