फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   sovereign gold bond scheme opens for subscription from February 28 know here about issue price fixed

सस्ते में सोना पाने का मौका: अगले हफ्ते खुलेगी सोवरेन गोल्ड बॉन्ड की अगली खेप, जानें खरीदारी का तरीका

Sat, 26 Feb 2022 02:06 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 26 Feb 2022 02:06 PM IST
सार

Sovereign Gold Bond Scheme 2021-22: सोवरेन गोल्ड बॉन्ड 2021-22 की अगली किश्त के लिए इश्यू प्राइस तय किया जा चुका है। यह इश्यू अगले हफ्ते सोमवार 28 फरवरी को खुलेगा और 4 मार्च तक खुला रहेगा। आरबीआई की ओर से इस संबंध में जानकारी साझा की गई है।

विज्ञापन
sovereign gold bond scheme opens for subscription from February 28 know here about issue price fixed
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार एक बार फिर आपको सस्ते में सोना खरीदने का मौका दे रहे है। सोवरेन गोल्ड बॉन्ड 2021-22 की अगली किश्त के लिए इश्यू प्राइस तय किया जा चुका है। यह इश्यू अगले हफ्ते सोमवार 28 फरवरी को खुलेगा और 4 मार्च तक खुला रहेगा। आरबीआई की ओर से इस संबंध में जानकारी साझा की गई है। 

विज्ञापन


5109 रुपये इश्यू प्राइज तय
रिपोर्ट के मुताबिक, अगले हफ्ते खुल रहे गोल्ड बॉन्ड की दसवीं किश्त के लिए इश्यू प्राइस 5,109 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है। इससे पहले सोवरेन गोल्ड बॉन्ड की पिछली खेप 10 से 14 जनवरी तक के लिए सब्सक्रिप्शन के लिए खुली थी। उस समय इसके लिए 4,786 रुपये प्रति ग्राम का भाव तय किया गया था। यहां बता दें कि फिलहाल, सोने का भाव पिछले कारोबारी बंद के मुताबिक 50,913 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
विज्ञापन


ऑनलाइन खरीद पर अतिरिक्त छूट 
जो निवेशक इस गोल्ड बॉन्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं और पेमेंट करते हैं तो उन्हें छूट भी मिलती है। भारत सरकार ने आरबीआई की सलाह से उन निवेशकों को नॉमिनल वैल्यू पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का भी फैसला किया है, जो ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल मोड में ही पेमेंट करेंगे। इस तरह से देखें तो ऑनलाइन खरीदारी करने वालों की प्रति ग्राम 50 रुपये की बचत होगी, यानी कि डिजिटल मोड में निवेशकों को प्रति ग्राम 5059 रुपये का भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से खरीद सकते हैं गोल्ड बॉन्ड 
आरबीआई भारत सरकार की ओर से ये गोल्ड बॉन्ड जारी करता है। ये बॉन्ड बैंकों (स्मॉल फाइनेंस बैंकों और पेमेंट बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, नॉमिनेटेड डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों जैसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड के माध्यम से बेचे जाएंगे। 

2015 में शुरू की गई थी यह स्कीम
गौरतलब है कि एसजीबी स्कीम नवंबर 2015 में शुरू की गई थी। इस स्कीम शुरू करने का उद्देश्य फिजिकल गोल्ड की मांग को कम करना था। बॉन्ड के दाम सब्सक्रिप्शन अवधि से पहले के सप्ताह के अंतिम 3 कार्य दिवसों के लिए इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की तरफ से जारी किए गए 999 शुद्धता वाले सोने के बंद भाव के सिम्पल एवरेज के आधार पर तय की जाती है।


एक ग्राम सोने का निवेश कर सकेंगे
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में एक वित्तीय वर्ष में एक व्यक्ति अधिकतम 500 ग्राम गोल्ड बॉन्ड खरीद सकता है। जबकि खरीदार कम से कम एक ग्राम सोने का निवेश कर सकता है। इसके साथ हिंदू अनडिवाइडेड फैमिली या HUF 4 किलोग्राम और ट्रस्ट और समान इकाई अप्रैल से मार्च तक हर वित्त वर्ष 20 किलोग्राम का निवेश कर सकते हैं। गौरतलब है कि ये गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से आरबीआई जारी करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed