फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   South Eastern Coalfields handed over a check of 16 crores to employee, spent on daughters treatment

मदद: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स ने कर्मचारी को सौंपा 16 करोड़ का चैक, बेटी के इलाज पर होगा खर्च

Sat, 20 Nov 2021 05:26 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 20 Nov 2021 05:26 PM IST
सार

SECL Helped Employee: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने एक कर्मचारी को 16 करोड़ रुपये का चेक सौंपा है, जिसकी दो साल की बेटी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। इस राशि से पीड़ित लड़की को जोलगेन्स्मा नामक एक इंजेक्शन लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
South Eastern Coalfields handed over a check of 16 crores to employee, spent on daughters treatment
कोयला खदान - फोटो : self

विस्तार

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने एक कर्मचारी को 16 करोड़ रुपये का चेक सौंपा है, जिसकी दो साल की बेटी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी नामक एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। कंपनी की ओर से दी गई राशि से पीड़ित लड़की को जोलगेन्स्मा नामक एक इंजेक्शन लगाया जाएगा। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी साझा की है। 
विज्ञापन


अमेरिका से आयात किया जाएगा इंजेक्शन
एसईसीएल दीपका परियोजना के खनन महाप्रबंधक शशांक शेखर देवांगन ने बताया कि ओवरमैन का काम करने वाले सतीश कुमार रवि को शुक्रवार को 16 करोड़ रुपये चेक सौंपा गया। देवांगन ने कहा कि इस इंजेक्शन को संयुक्त राज्य अमेरिका से आयात किया जाना है।
विज्ञापन


आनुवाशिंक विकार से पीड़त है बच्ची
अधिकारी ने बताया कि कोल इंडिया (सीआईएल) की शाखा साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के दीपका खदान क्षेत्र में काम करने वाले सतीश कुमार रवि की बेटी सृष्टि रानी स्पाइनल मस्क्युलर एट्रोफी से जूझ रही है जो एक आनुवंशिक विकार है। इसमें रोगी रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क के स्टेम से तंत्रिका कोशिकाओं के क्षरण की वजह से मांसपेशियों की गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं रख पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed