फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   soon you can make your private car as taxi, government mulls option

आप अपनी निजी कार को जल्द बना सकते हैं टैक्सी, सरकार देने जा रही है हरी झंडी

Thu, 22 Mar 2018 12:05 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Mar 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
soon you can make your private car as taxi, government mulls option
ola uber

जल्द ही आप अपनी निजी कार का टैक्सी के तौर पर प्रयोग कर सकेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार जल्द ही उस प्रस्ताव को हरी झंडी देने जा रही है, जिसके बाद आप अपनी गाड़ी से कमाई भी कर सकेंगे। अभी केवल कमर्शियल परमिट वाली गाड़ियां ही टैक्सी के तौर पर देश भर में चलती है। 

विज्ञापन


कर सकेंगे राइड शेयर
कार पूलिंग और वाहन मालिकों को फायदा पहुंचाने तथा सड़कों पर से गाड़ियों का बोझ खत्म करने के लिए सरकार यह कदम उठाने जा रही है। अगर सरकार यह प्रस्ताव पास कर देती है तो फिर ओला या उबर जैसी कंपनियों के साथ कोई भी व्यक्ति अपनी गाड़ी को टैक्सी के तौर पर प्रयोग कर सकेगा। 
विज्ञापन


नीति आयोग ने तैयार की रिपोर्ट
नीति आयोग और केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट में इस प्रस्ताव के बारे में जिक्र किया गया है। इस प्रस्ताव में सरकार ने साफ किया है कि यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा और बैकग्राउंड वेरिफिकेशन होने के बाद ही गाड़ी मालिकों को टैक्सी के तौर पर कार चलाने की अनुमति दी जाएगी। प्राइवेट गाड़ियों में सुरक्षा पर पूरा ध्यान रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकेले दिल्ली में 70 फीसदी लोग चलते हैं अकेले
दिल्ली में 70 फीसदी गाड़ियां ऐसी हैं, जिनमें लोग अकेले ही ऑफिस आने जाने के लिए प्रयोग करते हैं। अगर इन गाड़ियों को राइड शेयर करने का परमिट दे दिया जाए तो जाम की समस्या से काफी हद तक मुक्ति मिल सकेगी। अभी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर में उबर को प्राइवेट कार को टैक्सी के तौर पर प्रयोग करने की अनुमति मिली हुई है। 

Trending Videos

प्राइवेट गाड़ियों की संख्या पर लगे लगाम

soon you can make your private car as taxi, government mulls option
Nitin Gadkari

सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने पिछले महीने एक समारोह में बोलते हुए कहा था कि वो प्राइवेट गाड़ियों की संख्या पर लगाम लगाना चाहते हैं। इसके साथ ही जो मोटर वाहन मालिक अपना वाहन सड़कों पर पार्क करते हैं, उन पर जुर्माना लगाने के लिए सरकार एक नीति बना रही है। इसमें आम नागरिकों को भी सहभागी बनाया जाएगा और उन्हें दोषी द्वारा वसूले गए जुर्माने में से 10 फीसदी राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी। 

उद्योग संगठन फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने बताया कि प्रस्तावित नियम में आम नागरिकों को भी अधिकार से लैस किया जाएगा। इसमें नागरिकों को सिर्फ इतना करना होगा कि सड़कों पर पार्क वाहन की फोटो खींच कर ट्रैफिक विभाग को भेज दें।

उसके बाद ट्रैफिक विभाग उस वाहन मालिक को जुर्माने का चालान भेजेगा। अच्छी बात यह है कि इस प्रक्रिया में जो नागरिक पुलिस विभाग की सहयोग करेगा, उसे जुर्माने की रकम में से प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

लंदन की तरह हो चुस्त प्रणाली
इस दौरान गडकरी ने बताया कि वह लंदन के सार्वजनिक परिवहन के साधनों से प्रभावित हैं। वहां सार्वजनिक परिवहन के लिए दो मंजिला इलेक्ट्रिक बसें चलती हैं, जो पर्यावरण को जरा भी नुकसान नहीं पहुंचाती हैं।

वह चाहते हैं कि भारत में भी इस तरह की बसें चलें और यहां भी लंदन की तरह चुस्त-दुरूस्त सार्वजनिक परिवहन प्रणाली हो। इसके लिए वह लंदन के प्रशासन से एक समझौते पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगले महीने ही लंदन के महापौर भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। इसी दौरान उनकी लंदन के महापौर से मुलाकात होगी और एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed