फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sona Chandi Bhav Aaj On Dhanteras: Big Fall in The Price of Gold and Silver Before Diwali Dhanteras

Sona Chandi Bhav Aaj On Dhanteras: धनतेरस से पहले सोना सस्ता, 50 हजार से नीचे फिसला, चांदी भी कमजोर

Fri, 21 Oct 2022 07:07 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 21 Oct 2022 07:07 PM IST
सार

Sona Chandi Bhav Aaj On Dhanteras: एमसीएक्स एनएसई पर गोल्ड फ्यूचर्स  0.33 फीसदी या 163 रुपये की गिरावट के साथ 49,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर करता दिखा। हालांकि सिल्वर फ्यूचर्स 0.50 फीसदी या 283 रुपये की गिरावट के साथ 56,370 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव काराेबार कर रही थी।

विज्ञापन
Sona Chandi Bhav Aaj On Dhanteras: Big Fall in The Price of Gold and Silver Before Diwali Dhanteras
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस व दीपावली पर सोना और चांदी की खरीदारी करने की इच्छा रखने वालों के लिए खुशखबरी है। वैश्विक संकेतों को देखते हुए सोने की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट जारी रही और यह लगातार दूसरे हफ्ते में लाल निशान पर कारोबार करता दिखा। भारत में त्योहारी सीजन के बावजूद सोने के भाव 50,000 रुपये के नीचे आ गए। 

विज्ञापन

श्रम बाजार के मजबूत आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की तीखी टिप्पणियों के बाद अमेरिकी ट्रेजरी की पैदावार कई वर्षों के उच्चतम स्तर पर रही। इससे सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

विज्ञापन

एमसीएक्स एनएसई पर गोल्ड फ्यूचर्स 0.33 फीसदी या 163 रुपये की गिरावट के साथ 49,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर करता दिखा। हालांकि सिल्वर फ्यूचर्स 0.50 फीसदी या 283 रुपये की गिरावट के साथ 56,370 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव काराेबार कर रही थी। वहीं दूसरी ओर, आईबीजेए की ओर से जारी दरों के अनुसार धनतेरस से  पहले 24 कैरेट सोने का भाव 373 रुपये सस्ता होकर 49,855 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी 467 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 55800 आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने का भाव 372 रुपये की गिरावट के साथ 50,139 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबार में यह कीमती धातु 50,511 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

चांदी भी 799 रुपये की गिरावट के साथ 56,089 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है यह पिछले कारोबारी सेशन में 56,888 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,621.25 डॉलर प्रति औंस और चांदी 18.41 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार के अनुसार, "कॉमेक्स स्पॉट गोल्ड दूसरे साप्ताहिक गिरावट की ओर बढ़ रहा है। अप्रैल 2020 के बाद से कीमतें अपने सबसे निचले स्तर के करीब हैं, क्योंकि डॉलर मजबूत है और ईटीएफ की होल्डिंग में गिरावट जारी है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed