फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Six tech companies including Google may pause hiring in India worst hit by the global economic slowdown

Report: दुनिया की दिग्गज कंपनियों ने भारत में 90 प्रतिशत नौकरियां घटाईं, वैश्विक आर्थिक मंदी का दिखा असर

Tue, 26 Dec 2023 06:11 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 26 Dec 2023 06:11 AM IST
सार

वर्तमान में कंपनियों की सक्रिय नियुक्तियां 98 फीसदी कम होकर सार्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि टेक कंपनियां वैश्विक आर्थिक मंदी से सबसे बुरी तरह प्रभावित हैं, क्योंकि उनकी अधिकांश कमाई अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर निर्भर होती है। 

विज्ञापन
Six tech companies including Google may pause hiring in India worst hit by the global economic slowdown
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे लोगों को नए साल पर झटका लग सकता है। गूगल, फेसबुक, अमेजन और एपल सहित दुनिया की छह दिग्गज टेक कंपनियां भारत में नई नियुक्तियों पर रोक लगाने की योजना बना रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक (मेटा प्लेटफॉर्म), अमेजन, एपल, माइक्रोसॉफ्ट, नेटफ्लिक्स व गूगल की ओर से नौकरियों की पोस्टिंग में भारी गिरावट आई है। 2022 से तुलना करें तो इस साल इन कंपनियों की ओर से भारत में नौकरी देने के मामले में 90 फीसदी गिरावट आई है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ये कंपनियां भारत में नई भर्तियों पर रोक लगा सकती हैं।

विज्ञापन


वर्तमान में कंपनियों की सक्रिय नियुक्तियां 98 फीसदी कम होकर सार्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि टेक कंपनियां वैश्विक आर्थिक मंदी से सबसे बुरी तरह प्रभावित हैं, क्योंकि उनकी अधिकांश कमाई अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर निर्भर होती है।
विज्ञापन


78 फीसदी घट गई नौकरियों की मांग
वर्तमान वैश्विक आर्थिक स्थिति और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को अपनाने में तेजी से गूगल, नेटफ्लिक्स और मेटा जैसी कंपनियों में नौकरियों की मांग खासकर भारत में 2023 के दौरान 78 फीसदी कम हो गई है। यही स्थिति अगली दो तिमाहियों तक जारी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय स्टार्टअप ने 28,000 को निकाला
इस पूरे साल में भारतीय स्टार्टअप कंपनियों की भी हालत बहुत बुरी रही है। इन कंपनियों ने 28,000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाला है। साथ ही, नई भर्तियां भी नहीं कीं।


गूगल ने पिछले साल निकाल दिए थे 12,000 कर्मचारी
आर्थिक मंदी के कारण गूगल ने पिछले साल अब तक की सबसे बड़ी छंटनी की थी। कंपनी ने उस समय 12,000 कर्मचारियों को निकाल दिया था।

दुनियाभर में हो सकती हैं सिर्फ 30,000 भर्तियां
बड़ी टेक कंपनियों के पास वर्तमान में वैश्विक स्तर पर सिर्फ 30,000 नौकरियां हैं। इससे नियुक्ति में 50 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच, भारत में वर्तमान में 1.50 लाख से भी कम लोग टेक कंपनियों में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed