फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sitharaman says Indian companies can go for overseas listing

Nirmala Sitharaman: भारतीय कंपनियां अब विदेशी बाजारों में सीधे सूचीबद्ध हो सकेंगी, वित्त मंत्री ने किया एलान

Fri, 28 Jul 2023 03:56 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 28 Jul 2023 03:56 PM IST
सार

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि घरेलू कंपनियों की ओर से प्रतिभूतियों को सीधे विदेशी अधिकार क्षेत्र में सूचीबद्ध कराने की अब अनुमति होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए भी खुशी हो रही है कि सरकार ने आईएफएससी एक्सचेंज पर सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध कंपनियों की प्रत्यक्ष लिस्टिंग को सक्षम करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Sitharaman says Indian companies can go for overseas listing
निर्मला सीतारमण। - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय कंपनियों के शेयर अब विदेशी एक्सचेंजों और अहमदाबाद स्थित आईएफएससी पर सीधे लिस्ट हो सकेंगे। वित्त मंत्री ने निर्मला सीतारमण ने इसका एलान कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय कंपनियां अब विदेशी एक्सचेंजों के साथ-साथ अहमदाबाद स्थित अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) में सीधे सूचीबद्ध हो सकती हैं। कोविड राहत पैकेज के हिस्से के रूप में घोषणा के तीन साल बाद इसकी मंजूरी मिली है। यह मंजूरी घरेलू कंपनियों को विदेशों में विभिन्न एक्सचेंजों पर अपने शेयरों को सूचीबद्ध करके विदेशी धन तक पहुंच बनाने में सक्षम बनाएगी। इस संबंध में एक प्रस्ताव पहली बार मई 2020 में महामारी के दौरान घोषित तरलता पैकेज के हिस्से के रूप में जारी किया गया था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'घरेलू कंपनियों की ओर से प्रतिभूतियों को सीधे विदेशी अधिकार क्षेत्र में सूचीबद्ध कराने की अनुमति होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए भी खुशी हो रही है कि सरकार ने आईएफएससी एक्सचेंज पर सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध कंपनियों की प्रत्यक्ष लिस्टिंग को सक्षम करने का निर्णय लिया है। इसलिए, यह एक बड़ा कदम है। सीतारमण ने कहा कि इससे वैश्विक पूंजी तक पहुंच और बेहतर मूल्यांकन में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


मंत्री कॉरपोरेट बांड बाजार को मजबूत बनाने में मदद के लिए एएमसी रेपो क्लियरिंग और कॉरपोरेट ऋण बाजार विकास कोष शुरू करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में यह एलान किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार,  सिक्युरिटीज की डायरेक्ट लिस्टिंग को फॉरेन ज्यूरिडिक्शन में कराने की मंजूरी दे दी गई है। इससे भारतीय कंपनियां अब सीधे गिफ्ट आईएफएसी पर लिस्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी फैसले को लेने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं का अध्ययन करने के लिए नियामकीय प्रभाव का आकलन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की सुविधा होने से नीति निर्माण प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed