फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sitharaman announces clearance of two proposals of IFSCA at GIFT City in Gujarat

गुजरात: गिफ्ट सिटी में बनेगा अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा प्राधिकरण, सीतारमण ने मंजूर किए 469 करोड़ रुपये 

Sat, 20 Nov 2021 09:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, गांधीनगर
पीटीआई, गांधीनगर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 20 Nov 2021 09:18 PM IST
सार

 केंद्रीय वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2021-22 में की गई घोषणा के मुताबिक 'गिफ्ट सिटी' को विश्व स्तरीय फिनटेक हब बनाने की केंद्र की वचनबद्धता प्रकट की। 

विज्ञापन
Sitharaman announces clearance of two proposals of IFSCA at GIFT City in Gujarat
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ट्विटर @FinMinIndia

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर की 'गिफ्ट सिटी' में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) के दो प्रस्तावों के लिए 469 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी। वित्त मंत्री शनिवार को एक दिन की यात्रा पर गांधीनगर आईं थीं। 

विज्ञापन


सीतारमण ने आईएफएससीए के आईटी ढांचे के सुपरवाइजरी टेक्नालॉजी फंड के लिए 269.05 करोड़ रुपये और 200 करोड़ रुपये मुख्यालय भवन के निर्माण के लिए देने की औपचारिक मंजूरी की घोषणा की। केंद्रीय वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2021-22 में की गई घोषणा के मुताबिक 'गिफ्ट सिटी' को विश्व स्तरीय फिनटेक हब बनाने की केंद्र की वचनबद्धता प्रकट की। 
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि आईएफएससीए के दो प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। प्राधिकरण का मुख्यालय बनाने के लिए 200 करोड़ दिए गए हैं। इसमें से 100 करोड़ रुपये कर्ज रहेगा और 100 करोड़ रुपये अनुदान। इसी तरह सुपरवाइजरी टेक्नालॉजी फंड के लिए 269.05 करोड़ रुपये दिए गए हैं। दोनों के लिए राशि मंजूर कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष के केंद्रीय बजट में आईएफएससी में काम करने वाली विमान लीजिंग कंपनियों को कैपिटल गेन्स टैक्स में छूट, विदेशी कंपनियों को विमान किराए पर देने में लीज में कर छूट, विदेशी फंड प्राधिकरण में निवेश करने पर कर प्रोत्साहन, विदेशी बैंकों के निवेश प्रभागों को छूट जैसी कई राहत की घोषणा की गई है। 

वित्त मंत्री गांधीनगर में बन रहे आईएफएससीए को भारत में वैश्विक वित्तीय सेवाओं का गेटवे बनाने के प्रयासों की समीक्षा के लिए यहां आई थीं। उनके साथ वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी भी थे। सीतारमण ने एक प्रेजेंटेशन में भी भाग लिया, जिसमें बताया गया कि कैसे गिफ्ट-आईएफएसी को विदेशी बैंकों, पूंजी बाजार, विदेशी असेट मैनेजमेंट, विदेशी इंश्युरेंस, आईटी सर्विसेस, बीपीओ व अन्य सहायक सेवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जाए। 


वित्त मंत्री ने इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज, एक स्वचलित कचरा संग्रहण केंद्र, 4.5 किलोमीटर लंबी सुरंग का भी अवलोकन किया। उन्हें गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (GIFT City) की बुलियन वॉल्टनिंग सुविधा का भी अवलोकन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed