{"_id":"5c25b173bdec2257222db132","slug":"single-male-parent-central-government-employee-to-get-paid-leave-of-730-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय कर्मियों को बड़ा तोहफाः अब पिता बनने पर मिलेगी 730 दिन की पेड छुट्टी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
केंद्रीय कर्मियों को बड़ा तोहफाः अब पिता बनने पर मिलेगी 730 दिन की पेड छुट्टी
Fri, 28 Dec 2018 10:45 AM IST
Amit Saini
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Saini
Updated Fri, 28 Dec 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे दिया है। अब पुरुष कर्मचारियों को बेटे या फिर बेटी के पैदा होने पर 730 दिन की पेड छुट्टी मिलेगी, ताकि वो आसानी से बच्चों की परवरिश कर सकें। हालांकि पहले इस नियम का फायदा केवल महिला कर्मचारियों को मिलता था।
विज्ञापन
इनको मिलेगा केवल लाभ
हालांकि सरकार के इस फैसले का लाभ ऐसे पुरुष कर्मचारियों को मिलेगा जो अकेले ही बच्चे की जिम्मेदारी संभालते हैं। इसका मतलब यह है कि केवल सिंगल पैरेंट को इस फैसले का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
यह है सिंगल पैरेंट की अवधारणा
केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार सिंगल पैरेंट वो होगा जो कि अविवाहित, विधुर या फिर तलाकशुदा होगा। इससे ज्यादा कर्मचारियों को तो लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन अब ऐसे पुरुष कर्मचारी भी बच्चों की देखभाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
एक साल मिलेगी पूरी सैलरी
नए नियमों के मुताबिक ऐसे कर्मचारियों को पहले एक साल पूरी सैलरी और दूसरे साल में 80 फीसदी सैलरी मिलेगी। इस तरह की छुट्टी के अलावा महिला कर्मचारी 6 महीने और पुरुष कर्मचारी 15 दिन की छुट्टी ले सकते हैं।
निजी क्षेत्र की महिलाओं को 26 हफ्ते की छुट्टी
हालांकि निजी क्षेत्र में काम कर रही महिला कर्मचारियों को 26 हफ्ते की छुट्टी मिलती है। केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय के अनुसार महिला कर्मचारी और सिंगल पैरेंट पुरुष कर्मचारियों को 730 दिन की छुट्टी चाइल्ड केयर लीव के तहत मिलेगी। हालांकि यह छुट्टी केवल दो बच्चों के लिए मिलेगी।
सातवें वेतन आयोग ने की थी संस्तुति
सातवें वेतन आयोग ने कहा था कि अगर पुरुष कर्मचारी सिंगल है तो उसके ऊपर ही बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी आ जाती है। इसलिए ऐसे कर्मचारियों के लिए छुट्टी की संसतुति की जाती है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन