फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Singapore Recalls Everest Fish Masala, Claims Unfit For Human Consumption

Everest Masala Row: नेस्ले के बाद इस 'फिश करी मसाले' पर उठे सवाल, सिंगापुर ने बाजार से उत्पाद वापस मंगाए

Fri, 19 Apr 2024 12:13 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 19 Apr 2024 12:13 PM IST
सार

Everest Masala Row: मसाले में कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड की अधिक मात्रा का आरोप लगाते सिंगापुर ने अपने बाजार से इस उत्पाद को वापस मंगा लिया है। यह कदम हांगकांग में खाद्य सुरक्षा केंद्र की ओर से जारी एक अधिसूचना बाद उठाया गया है। जिसमें मसाले में एथिलीन ऑक्साइड अधिक मात्रा के बारे में बताया गया था।

विज्ञापन
Singapore Recalls Everest Fish Masala, Claims Unfit For Human Consumption
एवरेस्ट फिश करी मसाला - फोटो : Social Media

विस्तार

सिंगापुर ने भारत से आयातित लोकप्रिय उत्पाद एवरेस्ट फिश करी मसाला को वापस बाजार से वापसे लेने (रिकॉल) करने का एलान किया है। मसाले में कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड की अधिक मात्रा का आरोप लगाते हुए इसे वापस लिया गया है। यह कदम हांगकांग में खाद्य सुरक्षा केंद्र की ओर से जारी एक अधिसूचना बाद उठाया गया है। जिसमें मसाले में एथिलीन ऑक्साइड अधिक मात्रा के बारे में बताया गया था।

विज्ञापन


सिंगापुर खाद्य एजेंसी ने एक बयान में कहा, ''हांगकांग स्थित खाद्य सुरक्षा केंद्र ने एथिलीन ऑक्साइड की मौजूदगी के कारण भारत से आयातित एवरेस्ट फिश करी मसाला वापस मंगाने से जुड़ी एक अधिसूचना जारी की है। एसएफए ने आयातक एसपी मुथैया एंड संस पीटीई को निर्देश दिया है कि वह उत्पादों को व्यापक रूप से वापस मंगाने की पहल करे।
विज्ञापन


एथिलीन ऑक्साइड, आमतौर पर कीटनाशक के रूप में उपयोग किया जाता है, यह खाद्य उत्पादों में उपयोग के लिए सख्त रूप से वर्जित है। एसएफए ने कहा कि सिंगापुर के नियमों के तहत मसालों की शेल्फ लाइफ बनाने के लिए इसके स्वीकार्य प्रयोग की अनुमति है पर एवरेस्ट फिश करी मसाला में इसकी अधिक मात्रा उपभोक्ताओं के लिए संभावित स्वास्थ्य जोखिम पैदा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएफए ने अपने बयान में कहा कि जिन लोगों ने इन उत्पादों का उपभोग किया है और उनके स्वास्थ्य के बारे में वे चिंतित हैं, उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता वहां संपर्क करें जहां से उन्होंने इसे खरीदा है। एवरेस्ट ने अभी तक प्रकरण पर अपना बयान जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed