फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Silver imports may double this year Due to increase in industrial demand

Silver imports: इस साल दोगुना हो सकता है चांदी आयात; औद्योगिक मांग में बढ़ोतरी से 7000 टन तक आयात का है अनुमान

Sat, 24 Aug 2024 04:36 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 24 Aug 2024 04:36 AM IST
सार

सोने के मुकाबले ज्यादा रिटर्न की उम्मीद में भी निवेश के लिए लोगों में चांदी की भारी मांग देखने को मिल रही है। चालू कैलेंडर वर्ष 2024 की पहली छमाही के दौरान निवेश मांग अभूतपूर्व रही है। घरेलू बाजार में चांदी का वायदा भाव मई में बढ़कर 96,493 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Silver imports may double this year Due to increase in industrial demand
चांदी आयात। - फोटो : डेमो पिक

विस्तार

सौर पैनल व इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माताओं की बढ़ती मांग के कारण कैलेंडर वर्ष 2024 में देश का चांदी आयात बढ़कर दोगुना हो सकता है। एक बड़े आयातक आम्रपाली समूह के सीईओ चिराग ठक्कर ने शुक्रवार को कहा, औद्योगिक मांग में बढ़ोतरी के कारण इस वर्ष चांदी का आयात 6,500 से 7,000 टन तक पहुंच सकता है। 2023 के दौरान कुल 3,625 टन चांदी का आयात किया गया था।

विज्ञापन


इंडिया गोल्ड कान्फ्रेंस से अलग बातचीत में ठक्कर ने कहा, दुनिया के सबसे बड़े चांदी उपभोक्ता भारत के अधिक आयात से वैश्विक कीमतों को समर्थन मिल सकता है। वैश्विक स्तर पर इस चांदी की कीमतें अपने एक दशक के उच्चतम स्तर के करीब हैं। उन्होंने कहा, आभूषणों की पारंपरिक मांग बनी हुई है। 2024-25 के बजट में सीमा शुल्क को 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी करने के बाद चांदी का मूल्य काफी किफायती हो गया है। उधर, वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 2024 की पहली छमाही में चांदी का आयात बढ़कर 4,554 टन के स्तर पर पहुंच गया है। एक साल पहले की समान अवधि में आयात 560 टन रहा था।  
विज्ञापन


निवेश के लिए भी चांदी की भारी मांग
ठक्कर ने कहा, सोने के मुकाबले ज्यादा रिटर्न की उम्मीद में भी निवेश के लिए लोगों में चांदी की भारी मांग देखने को मिल रही है। चालू कैलेंडर वर्ष 2024 की पहली छमाही के दौरान निवेश मांग अभूतपूर्व रही है।घरेलू बाजार में चांदी का वायदा भाव मई में बढ़कर 96,493 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। चांदी ने इस साल अब तक निवेशकों को करीब 14 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि सोने में निवेश करने पर इस दौरान 13 फीसदी का मुनाफा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed