फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   sharechat to buy short video platform mx takatak deal value 60 crore dollar all details here

Sharechat- MX TakaTak deal: शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म एमएक्स टकाटक को खरीदेगी शेयरचैट, 60 करोड़ डॉलर में हुआ सौदा

Thu, 10 Feb 2022 03:28 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 10 Feb 2022 03:28 PM IST
सार

Sharechat Will Buy MX TakaTak: भारतीय सोशल मीडिया मंच शेयरचैट ने शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म एमएक्स टकाटक को खरीदने के लिए समझौता किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कंपनियों ने यह समझौता 60 करोड़ डॉलर में किया है, जिसमें नकदी और शेयर शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग छह महीनों में एमएक्स टकाटक की रिब्रांडिंग की जाएगी।

विज्ञापन
sharechat to buy short video platform mx takatak deal value 60 crore dollar all details here
शेयरचैट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सोशल मीडिया मंच शेयरचैट ने शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म एमएक्स टकाटक को खरीदने के लिए समझौता किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कंपनियों ने यह समझौता 60 करोड़ डॉलर में किया है, जिसमें नकदी और शेयर शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग छह महीनों में एमएक्स टकाटक की रिब्रांडिंग की जाएगी। इस सौदे के महीने के आखिर तक पूरे होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


इस सौदे से शॉर्ट वीडियो के फील्ड में शेयरचैट की स्थिति मजबूत होगी। उसके पास पहले से मौज उपलब्ध है, जिसके मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 16 करोड़ है। एमएक्स टकाटक के एक्टिव यूजर्स की संख्या 15 करोड़ है। दोनों को मिलकर यूजर्स की संख्या 30 करोड़ से ज्यादा हो जाएगी। शेयरचैट के लोकल प्रतिद्वंद्वी जोश के यूजर्स की संख्या 11.5 करोड़ से ज्यादा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह अधिग्रहण ऐसे समय में आया है, जब शॉर्ट वीडियो इंडस्ट्री की ओर लोगों का आकर्षण तेजी के साथ बढ़ रहा है। इसमें इंस्टाग्राम की रील्स सबसे आगे चल रही है। रेडसीर की रिपोर्ट के मुताबिक, जहां फेसबुक का शॉर्ट वीडियोज और इंस्टाग्राम की रील्स टॉप 50 शहरों में मार्केट में सबसे आगे हैं, वहीं उसकी भारत में प्रतिद्वंद्वी जैसे जोश, मोज और एम एक्स टकाटक का टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में बड़ा यूजर बेस मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed