फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Updates Stock Sensex NIFTY Dalal Street Business news Opening Bell

The Bonus Market Update: शेयर बाजार में दिखी हलचल, सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ खुले, फिर आई गिरावट

Tue, 30 Sep 2025 09:50 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 30 Sep 2025 09:50 AM IST
विज्ञापन
Share Market Updates Stock Sensex NIFTY Dalal Street Business news Opening Bell
भारतीय शेयर बाजार - फोटो : PTI
शेयर बाजार में मंगलवार को हलचल देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सुबह-सुबह कुछ बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स एक समय सीधे 250 अंकों की बढ़त के साथ 80,500 के पार चला गया तो वहीं निफ्टी भी सुबह 9.30 बजे तक 24,700 अंकों से ज्यादा पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, कारोबार बढ़ने के साथ ही दोनों में कुछ गिरावट आई। 
विज्ञापन


बाजार में शुरुआती बढ़त के पीछे बैंकिंग और चुनिंदा दिग्गज शेयरों में खरीदारी रही। फिलहाल सेंसेक्स करीब 18 अंकों की बढ़त के साथ 80,383.33 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 8 अंकों की बढ़त के साथ 24,643.15 पर है।
विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक शुरुआत में हरे निशान पर खुले। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, एलएनटी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सात कारोबारी दिनों में सेंसेक्स 2,649.02 अंक (3.19%) और निफ्टी 788.7 अंक (3.10%) लुढ़क गया था। गौरतलब है कि सोमवार को सेंसेक्स 61.52 अंक टूटकर 80,364.94 पर और निफ्टी 19.80 अंक फिसलकर 24,634.90 पर बंद हुआ था। इसी दिन विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,831.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,845.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशियाई बाजारों में शंघाई का एसएसई कंपोजिट हरे निशान पर रहा, जबकि साउथ कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई और हांगकांग का हैंगसेंग लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed