फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Update: Sensex at 52 week high 61795, Nifty near 18350

Share Market Update: शुक्रवार को बाजार में बहार, सेंसेक्स 52 हफ्तों के ऑल टाइम हाई 61795 पर

Fri, 11 Nov 2022 06:06 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 11 Nov 2022 06:06 PM IST
सार

Share Market Update: शुक्रवार के कारोबार के दौरान निफ्टी 18362 अंकों के लेवल पर पहुंचा जो पिछले 52 हफ्तों का नया रिकॉर्ड है। निफ्टी के 37 शेयरों में तेजी दिखी, जबकि 12 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 3.81 फीसदी की तेजी दिखी।

विज्ञापन
Share Market Update: Sensex at 52 week high 61795, Nifty near 18350
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को शानदार तेजी दिखी। इस दौरान सेंसेक्स में 1181 अंकों की मजबूती के साथ पिछले 52 हफ्तों के सबसे ऊंचे लेवल 61795 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 321 अंकों की तेजी के साथ 18350 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 3.81 फीसदी की तेजी दिखी। शुक्रवार के कारोबार के दौरान निफ्टी 18362 अंकों के लेवल पर पहुंचा। निफ्टी के 37 शेयरों में तेजी दिखी, जबकि 12 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। शुक्रवार को बाजार में तेजी का बड़ा कारण एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर रहे। इन दोनों शेयरों में क्रमशः 5.72 और 5.73 प्रतिशत की शानदार तेजी दिखी। दोनों सूचकांक अब क्रमश: 62,245.43 और 18,604.45 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर को फिर से हासिल करने से केवल 1 प्रतिशत दूर हैं।

विज्ञापन


सितंबर महीने में औद्योगिक उत्पादन 3.1 फीसदी बढ़ा 

शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सितंबर में भारत के औद्योगिक उत्पादन में 3.1 फीसदी की वृद्धि हुई है। इससे पहले औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) सितंबर 2021 में 4.4 फीसदी बढ़ा था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी आईआईपी आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन सितंबर 2022 में 1.8 प्रतिशत बढ़ा। सितंबर महीने के दौरान खनन उत्पादन में 4.6 प्रतिशत और बिजली उत्पादन में 11.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed