Share Market Update: शुक्रवार को बाजार में बहार, सेंसेक्स 52 हफ्तों के ऑल टाइम हाई 61795 पर
Share Market Update: शुक्रवार के कारोबार के दौरान निफ्टी 18362 अंकों के लेवल पर पहुंचा जो पिछले 52 हफ्तों का नया रिकॉर्ड है। निफ्टी के 37 शेयरों में तेजी दिखी, जबकि 12 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 3.81 फीसदी की तेजी दिखी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को शानदार तेजी दिखी। इस दौरान सेंसेक्स में 1181 अंकों की मजबूती के साथ पिछले 52 हफ्तों के सबसे ऊंचे लेवल 61795 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 321 अंकों की तेजी के साथ 18350 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 3.81 फीसदी की तेजी दिखी। शुक्रवार के कारोबार के दौरान निफ्टी 18362 अंकों के लेवल पर पहुंचा। निफ्टी के 37 शेयरों में तेजी दिखी, जबकि 12 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। शुक्रवार को बाजार में तेजी का बड़ा कारण एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर रहे। इन दोनों शेयरों में क्रमशः 5.72 और 5.73 प्रतिशत की शानदार तेजी दिखी। दोनों सूचकांक अब क्रमश: 62,245.43 और 18,604.45 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर को फिर से हासिल करने से केवल 1 प्रतिशत दूर हैं।
सितंबर महीने में औद्योगिक उत्पादन 3.1 फीसदी बढ़ा
शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सितंबर में भारत के औद्योगिक उत्पादन में 3.1 फीसदी की वृद्धि हुई है। इससे पहले औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) सितंबर 2021 में 4.4 फीसदी बढ़ा था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी आईआईपी आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन सितंबर 2022 में 1.8 प्रतिशत बढ़ा। सितंबर महीने के दौरान खनन उत्पादन में 4.6 प्रतिशत और बिजली उत्पादन में 11.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।