फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Update: Market closes flat after ups and downs, Sensex rises 20.96 points, Nifty crosses 18500

Share Market Update: उतार-चढ़ाव के बाद सपाट ढंग से बाजार बंद, सेंसेक्स 21 अंक चढ़ा, निफ्टी 18500 के पार

Fri, 25 Nov 2022 03:58 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 25 Nov 2022 03:58 PM IST
विज्ञापन
Share Market Update: Market closes flat after ups and downs, Sensex rises 20.96 points, Nifty crosses 18500
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढाव के बाद आखिर में सपाट ढंग से बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 20.96 अंकों की बढ़त के साथ 62.293.64 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 28.65 अंकों की बढ़त के साथ 18,512.72 अंकों पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इनके शेयर उछले, इनके गिरे
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में सबसे  1.34 फीसदी की वृद्धि हुई। विप्रो, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, मारुति, टाटा स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी प्रमुख रूप से लाभ में रहे। वहीं, नेस्ले, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर गिरावट में बंद हुए।
विज्ञापन


विदेशी बाजार का हाल
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में बंद हुआ। यूरोप के बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई, जबकि अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट गुरुवार को बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपया आठ पैसे चढ़ा
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को आठ पैसे चढ़कर 81.62 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.69 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 81.44 के उच्चस्तर और 81.71 के निचले स्तर तक गया। अंत में रुपया आठ पैसे चढ़कर 81.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed