फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Update Today Sensex Jumps Nifty Above 24000 Know All Updates Stock Market Latest News In  Hindi

Share Market Alert: हफ्ते के पहले करोबारी दिन शेयर बाजार में हरियाली; सेंसेक्स ने लगाई छलांग, निफ्टी भी उछला

Mon, 05 May 2025 09:35 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 05 May 2025 09:35 AM IST
सार

इससे पहले पिछले हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क 259.75 अंक या 0.32 फीसदी बढ़कर 80,501.99 पर बंद हुआ। ऐसे ही निफ्टी 12.50 अंक या 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 24,346.70 अंक पर बंद हुआ था। आइए अब जानते हैं आज का हाल...

विज्ञापन
Share Market Update Today Sensex Jumps Nifty Above 24000 Know All Updates Stock Market Latest News In  Hindi
Share Market - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 386.95 अंक चढ़कर 80,888.94 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 114.05 अंक बढ़कर 24,460.75 अंक पर पहुंच गया। सकरात्मक रुख ने निवेशकों का चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे बढ़कर 84.38 पर पहुंच गया।

विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन



शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी आई
विदेशी फंडों के निरंतर प्रवाह, कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और अमेरिकी बाजारों में मजबूत रुझानों के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सूचकांक शुरुआती कारोबार में 386.95 अंक चढ़कर 80,888.94 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 114.05 अंक बढ़कर 24,460.75 पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- Tension: भारत से जंग हुई तो कितने दिन टिकेगा पाकिस्तान, क्या हथियारों की किल्लत से जूझ रहा पड़ोसी? जानें सबकुछ

किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, टाइटन और टाटा मोटर्स फायदे में दिखाई दिए। कोटक महिंद्रा बैंक में करीब 6 फीसदी की गिरावट आई, क्योंकि कंपनी ने वित्त वर्ष 25 की मार्च तिमाही के लिए समेकित शुद्ध लाभ में 7.57 फीसदी की गिरावट दर्ज की। यह 4,933 करोड़ रुपये बताया गया। 30 शेयरों वाले इस पैक में भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी और नेस्ले भी पिछड़ते दिखे। भारतीय स्टेट बैंक में करीब 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि जनवरी-मार्च तिमाही के लिए समेकित शुद्ध लाभ में 8.34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें- Tariff On Non-US Movies: अब गैर-अमेरिकी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप? बोले- खत्म हो रहा है हॉलीवुड

विदेशी संस्थागत निवेशकों का हाल
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,769.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। विदेशी निवेशकों ने अप्रैल में देश के इक्विटी बाजार में 4,223 करोड़ रुपये डाले। इससे पहले मार्च में 3,973 करोड़, फरवरी में 34,574 करोड़ और जनवरी में 78,027 करोड़ रुपये की लगातार शुद्ध निकासी के बाद पिछले महीने विदेशी पूंजी का प्रवाह हुआ।

एशियाई और अमेरिकी बाजार का हाल 
एशियाई बाजार में दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहा था। जापान, चीन और हांगकांग के बाजार छुट्टियों के कारण बंद थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार काफी ऊपर बंद हुए थे।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed