फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Opening Bell: Sensex climbs to 81198 plus in early trade Nifty up to 24539 plus know all about it

Share Market: इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और आरआईएल के दम पर सेंसेक्स 1300 अंक चढ़ा; निफ्टी 24700 के पार

Thu, 05 Dec 2024 10:13 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 05 Dec 2024 10:13 AM IST
सार

इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स उतार-चढ़ाव के बीच 110.58 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 80,956.33 पर बंद हुआ था और निफ्टी 10.30 अंक यानी 0.04 प्रतिशत बढ़कर 24,467.45 पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
Share Market Opening Bell: Sensex climbs to 81198 plus in early trade Nifty up to 24539 plus know all about it
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

'मैं झुकूंगा नहीं' सिर्फ तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का मशहूर डायलॉग नहीं है, जिसका सीक्वल गुरुवार को सिनेमाघरों में आया, बल्कि दलाल स्ट्रीट ने भी पिछले कुछ समय की गिरावट से उबरते हुए अब इसी को मूलमंत्र बना लिया है। कमजोर दूसरी तिमाही की आय और उम्मीद से कम दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़ों के बावजूद तेजड़िए हार मानने से इनकार कर रहे हैं। पिछले 5 कारोबारी दिनों में सेंसेक्स 3,000 से ज़्यादा अंक उछलकर 82,000 अंक को पार कर गया है, जबकि निफ्टी 24,800 के स्तर पर पहुंच गया है। गुरुवार सेंसेक्स 1,300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 24,800 से ऊपर कारोबार करता दिखा। आईटी इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंए गए। हालांकि, ऊपरी स्तरों पर बाजार में बिकवाली भी दिखी।

विज्ञापन


इससे पहले, शुरुआती कारोबार में तेजी के बाद घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान पर आ गया। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारिक सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 242.54 अंक चढ़कर 81,198.87 पर पहुंचा। हालांकि, फिलहाल यह 100 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 80840.44 पर कारोबार कर रहा है। ऐसे ही शुरुआत में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 72.5 अंक चढ़कर 24,539.95 पर पहुंचा। हालांकि, फिलहाल यह करीब 50 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 24425.45 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स उतार-चढ़ाव के बीच 110.58 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 80,956.33 पर बंद हुआ था और निफ्टी 10.30 अंक यानी 0.04 प्रतिशत बढ़कर 24,467.45 पर पहुंच गया था।
विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

रुपये ने शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में किया कारोबार

रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे मजबूत होकर 84.71 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।  मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से निकट भविष्य में रुपये के दबाव में रहने की आशंका है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.72 प्रति डॉलर पर खुला और सीमित दायरे में घूमते हुए 84.71 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले केवल चार पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.75 पर बंद हुआ था।

बाजार में क्या चल रहा है आइए अब विस्तार से जानें

बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने गुरुवार को अपनी बढ़त की लय बरकरार रखी, दिन की शुरुआत मजबूती के साथ हुई, अमेरिकी बाजारों में तेजी और ताजा विदेशी फंड प्रवाह के बीच आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार को बल मिला।

लगातार पांचवें दिन बढ़त के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 242.54 अंक चढ़कर 81,198.87 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 72.5 अंक चढ़कर 24,539.95 अंक पर पहुंच गया।

30 शेयरों वाले पैक में इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, टेक महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा लाभ में रहे। एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी बैंक पिछड़ने वालों में शामिल थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,797.60 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।


जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "डॉव का पहली बार 45,000 के पार जाना अमेरिकी बाजार की तेजी की मजबूती का सूचक है। अमेरिका में वृहद परिदृश्य- मजबूत वृद्धि और घटती मुद्रास्फीति इस तेजी को समर्थन दे रहे हैं। फेड प्रमुख पॉवेल की कल की यह टिप्पणी कि 'अर्थव्यवस्था उल्लेखनीय रूप से अच्छी स्थिति में है' अमेरिकी तेजड़ियों के लिए एक उत्साहवर्धक संकेत है।"

उन्होंने कहा कि एफआईआई का खरीदार बनना बाजारों के लिए सकारात्मक है, खासकर लार्ज कैप शेयरों के लिए। एशियाई बाजारों में, टोक्यो और शंघाई में तेजी रही, जबकि सियोल और हांगकांग में गिरावट रही। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत बढ़कर 72.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 110.58 अंक या 0.14 प्रतिशत चढ़कर 80,956.33 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 10.30 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,467.45 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed