फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Share Market Opening Bell: Sensex climbs in early trade Nifty up too Rupee Dollar Know all about it

Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ खुला, निफ्टी भी उछला

Thu, 12 Dec 2024 09:50 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 12 Dec 2024 09:50 AM IST
विज्ञापन
Share Market Opening Bell: Sensex climbs in early trade Nifty up too Rupee Dollar Know all about it
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विज्ञापन

घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को भी सपाट ही खुला। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 83.73 अंक चढ़कर 81,609.87 अंक पर पहुंचा। वहीं, निफ्टी 12 अंक की बढ़त के साथ 24,604.45 अंक पर पहुंचा। इसके अलावा रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.85 पर चल रहा है।

ऐसी रही शेयर बाजार की चाल
सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 83.73 अंक चढ़ा और एनएसई निफ्टी 12 अंक की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। टाटा मोटर्स, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में रहे।

विज्ञापन


एफआईआई बुधवार को बिकवाल रहे
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,012.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशियाई और अमेरिक बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.55 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल


 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed