{"_id":"63675e721ab64d1f42071ebe","slug":"seven-of-the-top-ten-companies-have-increased-their-capitalization-by-rs-1-33-lakh-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Market Cap: शीर्ष दस में से सात कंपनियों का पूंजीकरण 1.33 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, इस कंपनी को सबसे अधिक बढ़त","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Market Cap: शीर्ष दस में से सात कंपनियों का पूंजीकरण 1.33 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, इस कंपनी को सबसे अधिक बढ़त
Sun, 06 Nov 2022 12:49 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:49 PM IST
सार
पिछले हफ्ते बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 990.51 अंक यानी 1.65 प्रतिशत बढ़ा। इससे शीर्ष कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
बीएसई
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इक्विटी बाजारों में तेजी के रुख के बीच शीर्ष दस मूल्यवान कंपनियों में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते हफ्ते 1,33,707.42 करोड़ रुपये बढ़ गया। सर्वाधिक बढ़त रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) में दर्ज की गई।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 990.51 अंक यानी 1.65 प्रतिशत बढ़ा। इससे शीर्ष कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
इन कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा
शीर्ष दस मूल्यवान कंपनियों में आरआईएल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी लिमिटेड और आईटीसी का पूंजीकरण बढ़ा। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) और भारती एयरटेल के पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी आरआईएल का बाजार पूंजीकरण पिछले हफ्ते 44,956.5 करोड़ रुपये बढ़कर 17,53,888.92 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन
जानें इन कंपनियों का बाजार पूंजीकरण कितना बढ़ा
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी आरआईएल का बाजार पूंजीकरण पिछले हफ्ते 44,956.5 करोड़ रुपये बढ़कर 17,53,888.92 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का पूंजीकरण 22,139.15 करोड़ रुपये बढ़कर 8,34,517.67 करोड़ रुपये हो गया। एसबीआई के पूंजीकरण में 20,526.61 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई और इसका मूल्यांकन बढ़कर 5,29,898.82 करोड़ रुपये हो गया। वहीं टीसीएस का पूंजीकरण 19,521.04 करोड़ रुपये बढ़कर 11,76,860.69 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 16,156.04 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,52,396.31 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान आईटीसी के पूंजीकरण में 9,861.07 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और मूल्यांकन 4,38,538.73 करोड़ रुपये हो गया। इसके साथ ही आईटी कंपनी इंफोसिस का मूल्यांकन 547.01 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 6,37,023.14 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन
इन कंपनियों का पूंजीकरण घटा
इसके उलट आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,518.27 करोड़ रुपये घटकर 6,31,314.49 करोड़ रुपये पर आ गया। एचयूएल के पूंजीकरण में भी 1,186.55 करोड़ रुपये की गिरावट आई और इसका मूल्यांकन 5,92,132.24 करोड़ रुपये रह गया। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण पिछले हफ्ते 222.53 करोड़ रुपये घटकर 4,54,182.23 करोड़ रुपये पर आ गया।