फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Seven cops suspended for special treatment to DHFL promoters Wadhawan brothers in custody

Mumbai: सात पुलिसकर्मी निलंबित, हिरासत में डीएचएफएल के प्रमोटर वधावन बंधुओं को विशेष सुविधा देने का आरोप

Wed, 30 Aug 2023 12:06 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 30 Aug 2023 12:06 PM IST
सार

एक टीवी चैनल ने हाल में वधावन बंधुओं के न्यायिक हिरासत में रहते हुए मुंबई के सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच की आड़ में विभिन्न विशेष सुविधाएं लेते हुए वीडियो क्लिप प्रसारित किए थे।

विज्ञापन
Seven cops suspended for special treatment to DHFL promoters Wadhawan brothers in custody
कपिल वधावन और धीरज वधावन। - फोटो : PTI (फाइल फोटो)

विस्तार

करोड़ों रुपये के बैंक कर्ज घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार धवन हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) के प्रोमोटर कपिल वधावन और धीरज वधावन को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने के आरोप में सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि वधावन बंधुओं को मुंबई के अस्पतालों में मेडिकल जांच के दौरान विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। वधावन बंधु अभी न्यायिक हिरासत में और पड़ोसी नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद हैं।

विज्ञापन


एक टीवी चैनल ने हाल में वधावन बंधुओं के न्यायिक हिरासत में रहते हुए मुंबई के सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच की आड़ में विभिन्न विशेष सुविधाओं का आनंद लेते हुए वीडियो क्लिप प्रसारित किए थे। दोनों आरोपियों को तलोजा जेल से अस्पताल तक नवी मुंबई पुलिस का एक दल लेकर गया था। समीक्षा के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पाया कि वधावन बंधुओं को लेकर जाने वाले पुलिसकर्मियों ने लापरवाही बरती थी।
विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके बाद एक उपनिरीक्षक और छह कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) ने मंगलवार शाम को निलंबन आदेश जारी किए। वधावन बंधु कथित ठगी और धोखाधड़ी के विभिन्न मामलों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां एक विशेष सीबीआई अदालत ने पिछले महीने डीएचएफएल के प्रोमोटर धीरज वधावन को मेडिकल आधार पर जमानत देने से इनकार कर दिया था। उन्हें यस बैंक में कथित धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। डीएचएफएल अब बंद हो चुकी है। हालांकि, अदालत ने उन्हें दिल से जुड़ी बीमारी के लिए एक निजी अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे दी थी। अदालत ने कारोबारी से कहा था कि वह लंबे समय तक अस्पताल में न रहें और उन्हें लाने ले जाने वाले जेल कर्मियों का खर्च वहन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed