फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Services sector activity in India hits 7-month low in Oct on softer increase in output, new business: PMI

PMI: सेवा क्षेत्र की गतिविधियां अक्तूबर में सात महीने के निचले स्तर पर, क्या कहते हैं आंकड़े?

Fri, 03 Nov 2023 01:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 03 Nov 2023 01:20 PM IST
सार

PMI: अक्टूबर के आंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर 2014 में शृंखला शुरू होने के बाद से भारतीय सेवा कंपनियों को दिए गए अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर में दूसरी सबसे तेज वृद्धि हुई है। सर्वेक्षण के सदस्यों ने एशिया, यूरोप और अमेरिका में ग्राहकों से लाभ का उल्लेख किया।
 

विज्ञापन
Services sector activity in India hits 7-month low in Oct on softer increase in output, new business: PMI
pmi

विस्तार

प्रतिस्पर्धी परिस्थितियों और कीमतों के दबाव के बीच उत्पादन और नए कारोबार में नरम वृद्धि से देश में सेवा क्षेत्र की वद्धि दर अक्टूबर में गिरकर सात महीने के निचले स्तर पर आ गई। मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल इंडिया सर्विसेज पीएमआई बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स अक्टूबर में गिरकर 58.4 पर आ गया, जो सितंबर में 13 साल के उच्च स्तर 61 पर था, यह मार्च के बाद से विस्तार की सबसे धीमी दर का संकेत है।

विज्ञापन


परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) की भाषा में 50 से ऊपर का सूचकांक विस्तार को दर्शाता है जबकि 50 से नीचे का स्कोर संकुचन को दर्शाता है। यह सर्वेक्षण सेवा क्षेत्र की करीब 400  कंपनियों के पैनल को भेजी गई प्रश्नावली के जवाब से तैयार किया गया है।
विज्ञापन


एसऐंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की इकनॉमिक्स असोसिएट डायरेक्टर पॉलियाना डी लीमा ने कहा, 'कई कंपनियां नए कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने में कामयाब रहीं, लेकिन कुछ ने अपनी सर्विसेज की डिमांड कम होने और कॉम्पिटिटिव कंडीशन का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्टूबर के आंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर 2014 में शृंखला शुरू होने के बाद से भारतीय सेवा कंपनियों को दिए गए अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर में दूसरी सबसे तेज वृद्धि हुई है। सर्वेक्षण के सदस्यों ने एशिया, यूरोप और अमेरिका में ग्राहकों से लाभ का उल्लेख किया।

लीमा ने कहा, "अक्टूबर में निर्यात विशेष मजबूती वाला क्षेत्र रहा और एशिया, यूरोप और अमेरिका से नए कारोबारी लाभ से वृद्धि दर नौ साल के इतिहास में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।" कीमत के मोर्चे पर, भारत में सेवा कंपनियों ने अक्टूबर में अपने खर्चों में वृद्धि की, जिसके लिए उन्होंने उच्च भोजन, ईंधन और कर्मचारियों पर खर्च को जिम्मेदार ठहराया।

रिपोर्ट में कहा गया है, "हालांकि सर्वेक्षण में भाग लेने वालों ने इन अतिरिक्त लागत बोझ को ग्राहकों पर डाल दिया, लेकिन शुल्क में वृद्धि बिक्री वृद्धि में गिरावट का कारण हो सकती है। इसके अलावा अक्टूबर में मुद्रास्फीति बढ़ने से कारोबारी विश्वास भी प्रभावित हुआ।


इस बीच, एसएंडपी ग्लोबल इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट इंडेक्स सितंबर के 61 से गिरकर अक्टूबर में 58.4 हो गया, जो मार्च के बाद से विस्तार की सबसे कमजोर दर को दर्शाता है। सर्वेक्षण के अनुसार, "हालांकि भारत ने कुल कारोबारी गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज करना जारी रखा है, लेकिन विनिर्माण उत्पादन और सेवा गतिविधियों में धीमी वृद्धि के बीच अक्टूबर में इसमें मजबूती आई है। भारतीय वस्तुओं और सेवाओं के लिए लगाए गए मूल्य अक्टूबर में और बढ़ गए, जिससे मुद्रास्फीति का वर्तमान क्रम लगभग तीन साल तक के लिए बढ़ गया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed