{"_id":"65cede638eac237b14040dad","slug":"sensex-opening-bell-share-market-updates-stock-market-nifty-econmic-measure-news-in-hindi-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 294 अंक ऊपर, निफ्टी 21,900 के पार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sensex Opening Bell: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 294 अंक ऊपर, निफ्टी 21,900 के पार
Fri, 16 Feb 2024 03:07 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:07 PM IST
सार
निफ्टी करीब 90 अंकों की बढ़त के साथ 22,000 का आंकड़ा पार कर गया।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत हुई है। सेंसेक्स खुलते ही 306 अंकों की बढ़त के साथ 72,356 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी करीब 90 अंकों की बढ़त के साथ 22,000 का आंकड़ा पार कर गया।
सेंसेक्स में अधिकतर कंपनियों के शेयर शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर खुले। इनमें टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में तो दो फीसदी तक का उछाल देखा गया। वहीं, निफ्टी में भी अधिकतर कंपनियों ने बड़ी छलांग लगाई।
स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी आई थी। सेंसेक्स 227.55 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,050.38 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 70.70 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,910.75 अंक पर बंद हुआ था।