Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में बुल्स और बियर्स में घमासान, सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर टूटा, निफ्टी भी सुस्त
Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में बुल्स और बियर्स में घमासान, सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर टूटा, निफ्टी भी सुस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में बुल्स और बियर्स के बीच जबरदस्त घमासान दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स सौ अंकों की बढ़त के बावजूद बिकवाली शुरू हो गई। फिलहाल सेंसेक्स 48.56 अंकों की गिरावट के साथ 57,876.72 अंकों पर पहुंच गया है। निफ्टी 25.75 अंकों की गिरावट के साथ 17,051.15 अंकों के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में मजबूती दिख रही है। माना जा रहा है कि यह तेजी एक्सेंचर में 19000 नौकरियों में कटौती की खबरों के बाद आई है। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे टूटकर 82.24 रुपये के लेवल पर बंद हुआ।
# शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 12 तेजी के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और कोरिया का कोस्पी करीब आधे फीसदी की कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहा है। अमेरिका के वायदा बाजार में भी बिकवाली के कारण कमजोरी दिख रही है।
# निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर्स