फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Today Sensex Nifty Opening Today

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुुरुआत; सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 17000 से फिसला

Mon, 20 Mar 2023 10:40 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 20 Mar 2023 10:40 AM IST
विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Today Sensex Nifty Opening Today
शेयर बाजार - फोटो : iStock

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। फिलहाल सेंसेक्स  453.46 अंकों की गिरावट के साथ 57,536.44 अंकों पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 138.40 अंकों की गिरावट के साथ 16,961.65 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। सोमवार के दिन सेंसेक्स के शुरुआती कारोबार में 0.80% तक टूटकर कारोबार कर रहा है, वहीं निफ्टी 0.75% तक कमजोर हुआ है। इस दौरान टीसीएस के शेयरों में 3% जबकि इंफोसिस के शेयरों में 2% की गिरावट आई है। शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में रुपया डॉलर के मुकाबले 10 पैसे मजबूत होकर 82.49 रुपये के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है।

विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन


निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर शेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटी, बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयर टूटे
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की चौतरफा बिकवाली का कारण सबसे ज्यादा आईटी, बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयर रहे। इससे पहले, शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था।

अदाणी समूह के शेयरों में गिरावट, ये है कारण
गुजरात के मुंद्रा में 34,900 करोड़ रुपये की पेट्रोकेमिकल परियोजना पर काम रोके जाने की खबरों के बीच अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अंबुजा सीमेंट्स समेत अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में सोमवार के कारोबारी सेशन में गिरावट दर्ज की गई। ऐसी भी खबरें हैं कि समूह निजी नियोजन के जरिये समूह की दो कंपनियों अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी पोर्ट्स एंड सेज में 1.15 अरब डॉलर के विदेशी सूचीबद्ध बांड को पुनर्वित्त करना चाहता है। इस सप्ताह के अंत में होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक से पहले अमेरिकी बैंकिंग प्रणाली से जुड़ी चिंताओं के कारण बाजार में व्यापक धारणा कमजोर दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed