{"_id":"65e2a8a4a7216c352c0db0bb","slug":"sensex-opening-bell-share-market-opening-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: शनिवार को विशेष सत्र में नई ऊंचाइयों पर बाजार; जानिए शनिवार को भी क्यों हो रहा कारोबार?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sensex Opening Bell: शनिवार को विशेष सत्र में नई ऊंचाइयों पर बाजार; जानिए शनिवार को भी क्यों हो रहा कारोबार?
Sat, 02 Mar 2024 10:03 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 02 Mar 2024 10:03 AM IST
सार
Sensex Opening Bell: आज, स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई ने किसी अप्रत्याशित त्रासदी की स्थिति में सिस्टम की तैयारी का आकलन करने की अपनी रणनीति के हिस्से के रूप में सप्ताहांत की छुट्टी के बावजूद बाजार को खुला रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
विस्तार
भारतीय हेडलाइन इंडेक्स शनिवार को विशेष कारोबारी सेशन के दौरान एक सुखद नोट पर खुले और बाजार में शुक्रवार की गति जारी रही। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 124.47 अंकों की तेजी के साथ 73,869.82 पर खुला और निफ्टी भी लगभग 53.25 अंकों यानी 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 22,104.20 पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
आज, स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई ने किसी अप्रत्याशित त्रासदी की स्थिति में सिस्टम की तैयारी का आकलन करने की अपनी रणनीति के हिस्से के रूप में सप्ताहांत की छुट्टी के बावजूद बाजार को खुला रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
निफ्टी में शनिवार के विशेष कारोबारी सत्र के दौरान बुल्स का जोर दिखा। शुरुआती कारोबार में 45 स्टॉक हरे निशान पर कारोबार करते दिखे, पांच शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। निफ्टी के टॉप गेनर्स शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प, डिवीज लैबोरेटरीज, अपोलो हॉस्पिटल्स, टाटा स्टील और विप्रो के शेयर थे। जबकि टॉप लूजर्स में कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीपीसीएल और एक्सिस बैंक के शेयर रहे।
विज्ञापन
साप्ताहिक छुट्टी के दिन शनिवार को क्यों खोला गया बाजार?
चालू कैलेंडर वर्ष 2024 में दूसरी बार शेयर बाजार शनिवार को खुले। शेयर बाजारों में शनिवार-रविवार को छुट्टी होती है लेकिन इस साल दो बार बाजार खोलने का फैसला किया जा चुका है। शनिवार दो मार्च को शेयर बाजार मॉक ट्रेडिंग सेशन के लिए नहीं बल्कि लाइव ट्रेडिंग सेशन के लिए खुल रहा है।
शेयर बाजार में ट्रेडिंग के जरिए यह चेक किया जा रहा है कि किसी अवांछित घटना को टालने के लिए हमारे शेयर बाजार का सिस्टम कितना कारगर है। शेयर बाजार और डिपॉजिटरी डिजास्टर रिकवरी साइट से इंट्राडे स्विच ओवर की तैयारी के तहत बिजनेस कंटिन्यूटी प्लान और डिजास्टर रिकवरी साइट जैसे फ्रेमवर्क लागू कर रहे हैं। इसी के तहत शनिवार को बाजार खोलने का फैसला किया गया है।