Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में बढ़त; सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 21600 के पार
Sensex Opening Bell: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा की तेजी दिखी, जबकि निफ्टी 50 अंकों से अधिक का उछाल आया। सुबह 10 बजकर आठ पर सेंसेक्स 317.10 (0.44%) अंकों की मजबूती के साथ 71,377.08 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक बाजार से मिले-जुले संकेतों के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा की तेजी दिखी, जबकि निफ्टी 50 अंकों से अधिक का उछाल आया। सुबह 10 बजकर आठ पर सेंसेक्स 317.10 (0.44%) अंकों की मजबूती के साथ 71,377.08 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी 60.41 (0.28%) अंक उछलकर 21,686.45 के लेवल पर करोबार करता दिखा।
सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टाॅप लूजर्स शेयर ये रहे
पेटीएम के टारगेट में ब्रोकरेज फर्म मैक्वायरी ने की कटौती
पेटीएम के शेयर में मंगलवार (13 फरवरी) को एक बार फिर भारी गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ। इस दौरान स्टॉक 7 फीसदी से ज्यादा टूट गए। बीते पांच कारोबारी सेशन में कंपनी के शेयरों में 15 से 20 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। स्टॉक को लेकर ग्लोबल ब्रोकरेज मैक्वायरी (Macquarie) ने नकारात्मक दृष्टिकोण साझा किया है। ब्रोकरेज फर्म ने पेटीएम की रेटिंग को डाउनग्रेड करते हुए और टारगेट में कटौती की है। ब्रोकरेज ने कंपनी के टारगेट में 58 फीसदी की भारी कटौती की है। पेटीएम पर किसी भी ब्रोकरेज फर्म की ओर से दिया गया यह अब तक का सबसे कम लक्ष्य है।