{"_id":"62fdb93a8b014a2c127f1ff0","slug":"sensex-opening-bell-sensex-on-the-red-mark-with-a-fall-of-200-points-nifty-also-below-17900","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: 200 अंकों की गिरावट के साथ लाल निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी 17900 के नीचे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sensex Opening Bell: 200 अंकों की गिरावट के साथ लाल निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी 17900 के नीचे
Thu, 18 Aug 2022 01:25 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:25 PM IST
सार
Sensex Opening Bell: ज्यादातर भारतीय इंडेक्स गुरुवार को शुरुआती सेशन में लाल निशान पर कारोबार करते दिख रहे हैं। इससे पहले अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भी कमजोरी दिखी।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बाद भारतीय बाजार भी गुरुवार को लुढ़क कर खुले। सेंसेक्स लगभग 209 अंक नीचे जाकर 60050 के लेवल पर खुला जबकि निफ्टी 55 अंकों की कमजोरी के साथ 17888.70 के लेवल पर खुला।
विज्ञापन
ज्यादातर भारतीय इंडेक्स गुरुवार को शुरुआती सेशन में लाल निशान पर कारोबार करते दिख रहे हैं। इससे पहले अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भी कमजोरी दिखी। फिलहाल सेंसेक्स 60,182.12 अंकों पर जबकि निफ्टी 17,908.60 अंकों पर ट्रेड कर रहा है।
विज्ञापन
आज के कारोबार में आईटी, फार्मा शेयरों में गिरावट से बाजार पर दबाव है। हालांकि, मेटल, रियल्टी और पीएसयू बैंक सेक्टर्स में खरीदारी नजर आ रही है। Dr Reddy, Sun Pharma, Wipro, Infosys, TCS जैसे कई बड़े शेयर शुरुआती कारोबार में गिरावट का शिकार हो गए।
विज्ञापन
इससे पहले पांच दिनों की तेजी के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोरी दिखी। डाओ जोंस करीब 172 अंक गिरकर 33,980 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक में 165 अंकों की कमजोरी आई। एशियाई बाजारों में एसजीएक्स निफ्टी 50 अंकों तक टूटा।
इससे पहले बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे दिन हरे निशान पर बंद हुए। दिलचस्प बात यह रही ही छह अप्रैल 2022 के बाद पहली बार सेंसेक्स 60,000 के लेवल के ऊपर बंद हुआ। इस दौरान बैकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, आईटी और फार्मा कंपनियों के शेयरों में खरीदारी होने से बाजार को मजबूती मिली।
बुधवार को सेंसेक्स 418 अंक चढ़कर 60,260.13 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 119 अंक बढ़कर 17,944.25 के लेवल पर क्लोज हुआ। बाजार में बजाज फिनसर्व के शेयरों में छह फीसदी का उछाल देखा गया जबकि एमएंडएम के शेयरों में एक फीसदी की कीमजोरी आई।