{"_id":"630c397b50b20802316c4fd8","slug":"sensex-opening-bell-big-fall-in-indian-market-sensex-falls-1200-points-nifty-below-17200","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1200 अंक टूटा, निफ्टी 17200 के नीचे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sensex Opening Bell: भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1200 अंक टूटा, निफ्टी 17200 के नीचे
Mon, 29 Aug 2022 11:25 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:25 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
ग्लोबल मार्केट से मिले खराब संकेतों के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को सेंसेक्स 1466 अंकों तक फिसलकर 57367 अंकों पर खुला। वहीं, निफ्टी भी टूटकर 17200 के लेवल पर पहुंच गया। निफ्टी में 358 अंकों की गिरावट आई। फिलहाल सेंसेक्स 57613 और निफ्टी 17182 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को शुरुआती काराेबार में ही निवेशकों ने अपने 3.23 लाख करोड़ रुपये गंवा दिए हैं। ऐसा बाजार के अचानक फिसलने के कारण हुआ।
सेंसेक्स बाजार खुलते ही 2.49% की कमजोरी के साथ 57,367 अंकों पर फिसल गया। शेयरों में कमजोर रुख को देखते हुए बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,23,123.54 करोड़ रुपये घटकर 2,73,72,988.06 करोड़ रुपये रह गया।
विज्ञापन
सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस के शेयरों में तेजी से गिरावट आई।
हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, नेस्ले और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर ही हरे निशान पर कारोबार करते दिखे।