फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   sensex nifty share market close today latest news 23 september 2021 closing Indian benchmark

NSE BSE 23 September 2021: रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 958 अंकों का उछाल, निफ्टी में भी आई बहार

Thu, 23 Sep 2021 03:42 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 23 Sep 2021 03:42 PM IST
सार

सेंसेक्स 958.03 अंकों (1.63 फीसदी) की बढ़त के साथ 59,885.36 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 276.30 अंकों (1.57 फीसदी) की तेजी के साथ 17,822.95 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 23 september 2021 closing Indian benchmark
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 958.03 अंकों (1.63 फीसदी) की बढ़त के साथ 59,885.36 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 276.30 अंकों (1.57 फीसदी) की तेजी के साथ 17,822.95 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 710 अंक या 1.21 फीसदी चढ़ा था। 

विज्ञापन


इन कारणों से आई बढ़त
आईपीओ का बाजार भी अच्छा चल रहा है। इससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा है। दूसरी तिमाही के कंपनियों के अच्छे नतीजे आने की उम्मीद है। कोरोना वायरस महामारी की दो लहरों का सामना कर चुके देश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ पटरी पर लौट रही है। सरकार लगातार उद्योगों का समर्थन करने रही है। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 20.1 फीसदी रही। टीकाकरण से निवेशकों में कोरोना का डर खत्म होता नजर आ रहा है। इन सभी कारकों से बाजार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद हिंडाल्को, बजाज फिनसर्व, एल एंड टी, कोल इंडिया और टाटा मोटर्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एचडीएफसी लाइफ, डॉक्टर रेड्डी, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा कंज्यूमर और आईटीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विस, बैंक, प्राइवेट बैंक ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल, फार्मा और रियल्टी शामिल हैं।

शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 351.37 अंक या 0.60 फीसदी की तेजी के साथ 59,278.70 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 115.10 अंकों (0.66 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,661.80 के स्तर पर खुला था। इसके बाद बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा। 


पिछले सत्र में लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 77.94 अंकों (0.13 फीसदी) की गिरावट के साथ 58,927.33 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 15.35 अंकों (0.09 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,546.65 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed