फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Nifty reached to his historic high know five big reasons for boom in share market

Share Market: ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचे सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए तेजी के पांच बड़े कारण

Sat, 01 Jul 2023 06:14 AM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 01 Jul 2023 06:14 AM IST
सार

मजबूत आर्थिक संकेतकों के बीच इन्फोसिस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज एवं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी खरीदारी से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। सेंसेक्स 803.14 अंक या 1.26 फीसदी चढ़कर 64,718.56 के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Nifty reached to his historic high know five big reasons for boom in share market
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

विदेशी पूंजी का प्रवाह कायम रहने और वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच घरेलू शेयर बाजारों ने नया रिकॉर्ड बनाना शुक्रवार को भी जारी रखा। दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स पहली बार 64,000 और निफ्टी 19,000 के पार पहुंचकर बंद हुए। बाजार पूंजी भी 296.48 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।

विज्ञापन

ऐतिहासिक उच्च स्तर पर बंद हुआ
मजबूत आर्थिक संकेतकों के बीच इन्फोसिस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज एवं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी खरीदारी से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। सेंसेक्स 803.14 अंक या 1.26 फीसदी चढ़कर 64,718.56 के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 853.16 अंक या 1.33 फीसदी की बढ़त के साथ 64,768.58 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। निफ्टी 216.95 अंक या 1.14 फीसदी उछलकर 19,189.05 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 229.6 अंक या 1.21 फीसदी चढ़कर सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। ईद-उल-अजहा या बकरीद के अवसर पर बृहस्पतिवार को बाजार बंद थे।

विज्ञापन

तेजी की पांच प्रमुख वजहें

  1. घरेलू बाजार में अगस्त, 2022 के बाद जून में सबसे ज्यादा 47,148 करोड़ का विदेशी निवेश हुआ है। 
  2. अमेरिका में मंदी की चिंता कम होने से वैश्विक बाजारों में सुधार हो रहा है।
  3. मजबूत आर्थिक संकेतकों से विदेशी निवेशक घरेलू बाजार के परिदृश्य को लेकर सकारात्मक बने हुए हैं।
  4. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी व रुपये में मजबूती से भी बाजार को समर्थन।
  5. दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय होने से भी निवेशकों की धारणा को मजबूती।

साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 2.76% चढ़ा
सेंसेक्स में साप्ताहिक आधार पर 1,739.19 अंक या 2.76 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। निफ्टी में 523.55 अंक या 2.80 फीसदी बढ़त देखने को मिली। बाजार में पिछले तीन कारोबारी सत्रों की तेजी के बीच सेंसेक्स 1,698.56 अंक और निफ्टी 497.85 अंक चढ़ गया। इस तेजी से निवेशकों की पूंजी 4.35 लाख करोड़ बढ़ गई। बाजार में तेजी से बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों की पूंजी 2.37 लाख करोड़ रुपये बढ़कर रिकॉर्ड 296.48 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो कंपनियों को नुकसान
सेंसेक्स की 30 में 28 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए। महिंद्रा एंड महिंद्रा सर्वाधिक 4.14 फीसदी लाभ में रहा। इन्फोसिस में 3.21 फीसदी और एचडीएफसी बैंक व एचडीएफसी लि. में 1.51 फीसदी तेजी रही। दो कंपनियों आईसीआईसीआई बैंक और एनटीपीसी के शेयर नुकसान में बंद हुए। आईसीआईसीआई बैंक सर्वाधिक 0.33 फीसदी टूट गया।

दुनियाभर के बाजारों का हाल
दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त में बंद हुआ। जापान के निक्केई और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही। यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में भी तेजी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed