फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex gains 500 points, Nifty tops 19,500; IT, pharma top sectoral gainers

Sensex Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन दमदार क्लोजिंग, सेंसेक्स 480 अंक उछला, निफ्टी 19500 पार

Fri, 04 Aug 2023 10:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 04 Aug 2023 10:08 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन दमदार क्लोजिंग, सेंसेक्स 480 अंक उछला, निफ्टी 19500 पार

विज्ञापन
Sensex gains 500 points, Nifty tops 19,500; IT, pharma top sectoral gainers
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में दमदार क्लोजिंग हुई। शुक्रवार को सेंसेक्स 480.57 (0.74%) अंक उछलकर 65,721.25 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 135.35 (0.70%) अंक मजबूत होकर 19,517.00 अंकों पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान एलआईसी के शेयर आठ प्रतिशत तक उछले। आरबीएल बैंक के शेयरों में तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिखी।

विज्ञापन

शुक्रवार को बाजार बंद होने के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

एनएसई निफ्टी में टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

सोना सपाट, चांदी 100 रुपये लुढ़की

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 60,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना रहा। हालांकि, चांदी 100 रुपये गिरकर 74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,934 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा जबकि चांदी गिरावट के साथ 23.47 डॉलर प्रति औंस रह गई। ट्रेजरी यील्ड बढ़ने और डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते इस हफ्ते सोने पर दबाव बना हुआ है।

 

विदेशी मुद्रा भंडार तीन अरब डॉलर घटा

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 जुलाई को समाप्त सप्ताह में तीन अरब डॉलर घट कर 603.87 अरब डॉलर पर आ गया है। आरबीआई ने शुक्रवार को बताया कि यह लगातार दूसरा हफ्ता है जब भंडार में गिरावट आई है। आंकड़ों के मुताबिक, 21 जुलाई के हफ्ते में भंडार में 1.98 अरब डॉलर की गिरावट आई थी। अक्तूबर, 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 645 अरब डॉलर पर था। 28 जुलाई को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा संपत्ति में 2.41 अरब डॉलर की गिरावट आई जबकि सोने के भंडार में 71 करोड़ डॉलर की कमी आई है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed