फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex falls 208 points to settle at 61773 Nifty declines 62 points to 18285 Know Gold Siver Rate Rupee Dollar

Market: शेयर बाजार में 3 दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के; जानें सोना-चांदी और रुपये का हाल

Wed, 24 May 2023 07:00 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 24 May 2023 07:00 PM IST
सार

अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स और टाटा मोटर्स में गिरावट के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 62.60 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 18,285.40 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex falls 208 points to settle at 61773 Nifty declines 62 points to 18285 Know Gold Siver Rate Rupee Dollar
What is Sensex - फोटो : Istock

विस्तार

स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर बुधवार को ब्रेक लग गया। बीएसई सेंसेक्स 208 अंक और निफ्टी 62 अंकों के नुकसान में रहा। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 208.01 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 61,773.78 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन


सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला, लेकिन बाद में इसमें तेजी आई और एक समय यह 62,154.14 अंक तक पहुंच गया। बाद में तेजी जाती रही और एक समय यह नीचे में 61,708.10 अंक तक आ गया। अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स और टाटा मोटर्स में गिरावट के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 62.60 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 18,285.40 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में बंद हुआ। इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.89 प्रतिशत चढ़कर 78.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोना चढ़ा, चांदी मजबूत
वैश्चिक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 250 रुपये की तेजी के साथ 63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। 


पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 540 रुपये की तेजी के साथ 73,140 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed