फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell: Stock market closed with good gains, Sensex up 579 points, Nifty crosses 17800

Sensex Closing Bell: अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 579 अंक ऊपर, निफ्टी 17800 के पार

Tue, 20 Sep 2022 04:15 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 20 Sep 2022 04:15 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: भारतीय बाजार में मंगलवार को बैंकिंग, ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में बढ़िया खरीदारी देखने को मिली। इस दौरान सेंसेक्स 964 अंकों तक उछलता नजर आया। आखिरकार सेंसेक्स बाजार बंद होते समय 579 अंक चढ़कर 59,720 अंकों पर तो निफ्टी 194 अंकों की बढ़त के साथ 17,816 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell: Stock market closed with good gains, Sensex up 579 points, Nifty crosses 17800
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक बाजारों से मिलने वाले सकारात्मक संकेतों के बीच हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुए। आज से शुरू होने वाली फेड की बैठक से पहले दुनियाभर के शेयर बाजार में तेजी दिखी। इस दौरान सेंसेक्स 964 अंकों तक उछलता नजर आया। आखिरकार सेंसेक्स बाजार बंद होते समय 579 अंक चढ़कर 59,720 अंकों पर तो निफ्टी 194 अंकों की बढ़त के साथ 17,816 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


भारतीय बाजार में बैंकिंग, ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में बढ़िया खरीदारी देखने को मिली। श्रीसीमेंट, ग्रासिम, नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड और कोल इंडिया जैसी कंपनियों के शेयर मंंगलवार को टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर अपोलो हॉस्पीटल, सिप्ला, सन फार्मा, आयशर मोटर्स, टाटा स्टील और डॉ रेड्डी जैसी कंपनियों के शेयर टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे। नेस्ले को छोड़कर सेंसेक्स बेंचमार्क के सभी 29 शेयरों हरे निशान पर बंद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed