फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Saturday Special Session Closing Sensex Nifty News and Updates

Sensex Closing Bell: विशेष सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 61 अंक चढ़ा, निफ्टी 22350 के पार

Sat, 02 Mar 2024 01:34 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 02 Mar 2024 01:34 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: विशेष सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 61 अंक चढ़ा, निफ्टी 22350 के पार

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Saturday Special Session Closing Sensex Nifty News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेटल, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख भारतीय सूचकांकों में शनिवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की गई। विशेष सत्र के दौरान एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 73,994.7 का नया सर्वकालिक उच्च स्तर दर्ज करने के बाद 73,806.15 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 60.80 अंक या 0.08% की बढ़त के साथ 22,378.40 पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के दौरान 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 22,419.55 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंचा। निफ्टी के 35 स्टॉक हरे निशान पर बंद हुए जबकि 14 लाल निशान पर बंद हुए। निफ्टी के एक स्टॉक में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

विज्ञापन

टाटा स्टील के शेयर टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे

शनिवार के कारोबारी सेशन के दौरान बाजार की बढ़त में सबसे ज्यादा योगदान टाटा स्टील का रहा। उसके बाद आईटीसी और टाटा मोटर्स के शेयरों में बढ़त दिखी। शनिवार के कारोबार के दौरान टाटा स्टील, हीरो मोटो कॉर्प, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जजोन और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर टॉप गेनर्स रहे। वहीं दूसरी ओर, महिद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजूकी, एनटीपीसी, सन फार्मास्युटिकल्स और नेस्ले इंडिया के शेयर टॉप लूजर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। व्यापक बाजार की बात करें तो निफ्टी मिडकैप 100 और निफ़्टी स्मॉलकैप 100 में क्रमशः 0.74% और 0.69% की बढ़त दिखी।

विज्ञापन

शेयर बाजार में साप्ताहिक बंदी के दिन शनिवार को क्यों हुआ कारोबार?

शेयर बाजार में शनिवार को साप्ताहिक बंदी के दिन ट्रेडिंग के जरिए यह चेक किया गया कि किसी अवांछित घटना को टालने के लिए हमारे सिस्टम कितने कारगर हैं। शेयर बाजार और डिपॉजिटरी डिजास्टर रिकवरी साइट से इंट्राडे स्विच ओवर की तैयारी के तहत बिजनेस कंटिन्यूटी प्लान और डिजास्टर रिकवरी साइट जैसे फ्रेमवर्क लागू कर रहे हैं। इसी के तहत शनिवार को बाजार खोलने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed