फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: एक दिन की रुकावट के बाद बाजार फिर नई ऊंचाई पर, सेंसेक्स 443 अंक चढ़ा, निफ्टी 24150 के पास

Mon, 01 Jul 2024 03:50 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 01 Jul 2024 03:50 PM IST
सार

Sensex Closing Bell:शेयर बाजार में एक दिन की गिरावट के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन फिर खरीदारी दिखी। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 443.46 (0.56%) अंकों की बढ़त के साथ 79,476.19 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 131.36 (0.55%) अंक चढ़कर 24,141.95 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

एक दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार सोमवार को फिर नई ऊंचाई पर पहुंच गया। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 443.46 (0.56%) अंकों की बढ़त के साथ 79,476.19 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 131.36 (0.55%) अंक चढ़कर 24,141.95 पर बंद हुआ।

विज्ञापन

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

एनएएसई निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

शेयर बाजार में एक दिन की गिरावट के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन फिर खरीदारी दिखी। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 210.45 (0.26%) अंकों की गिरावट के साथ 79,032.73 के स्तर पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, निफ्टी 33.91 (0.14%) अंक फिसलकर 24,010.60 पर बंद हुआ था। भारती एयरटेल और कोटक बैंक के शेयरों में दो-दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को बैंक व आईटी शेयरों में खरीदारी दिखी।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 443.46 अंक यानी 0.56 प्रतिशत बढ़कर 79,476.19 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 528.27 अंक उछलकर अपने अब तक के उच्चतम स्तर 79,561 पर पहुंच गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 131.35 अंक मजबूत होकर 24,141.95 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 24,164 तक पहुंच गया जो पिछले कारोबारी सत्र में हासिल 24,174 के सर्वकालिक उच्चतम स्तर से मात्र 10 अंक कम है।

टेक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट मजबूत हुए, एसबीआई व एलएंटी टूटे

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, जेएसडब्ल्यू स्टील, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में प्रमुख रूप से तेजी दर्ज की गई।



दूसरी तरफ एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट का रुख रहा। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "घरेलू बाजार ने अपनी तेजी को बरकरार रखा। अमेरिकी मुद्रास्फीति में कमी ने सितंबर में फेडरल रिजर्व की तरफ से दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ाई हैं। इस उम्मीद ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों के मजबूत प्रदर्शन में योगदान दिया।"

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़कर बंद हुए। यूरोप के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत बढ़कर 85.43 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 23.09 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 443 लाख करोड़ रुपये हुआ

सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 443 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोमवार को प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स नए हाई पर बंद हुए।इस दौरान बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप  4,43,05,344.36 करोड़ रुपये यानी 5.31 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed