फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex Nifty Nifty50 Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: रिकॉर्ड हाई से फिसलकर फिर संभला सेंसेक्स, 195 अंक चढ़कर हुआ बंद, निफ्टी 18856 के पार

Wed, 21 Jun 2023 04:58 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 21 Jun 2023 04:58 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: बीएसई सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 63,588.31 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर को छू गया। सेंसेक्स के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बीच बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) भी नए रिकॉर्ड स्तर 294.49 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex Nifty Nifty50 Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 195.45 (0.31%) अंकों की बढ़त के साथ अपने नए रिकॉर्ड हाई 63,523.15 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 40.15 (0.21%) अंकों की मजबूती के साथ 18,856.85 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान ब्लू डार्ट के शेयरों में 7% की बढ़त जबकि पावर ग्रिड के शेयरों में 4% की बढ़त दर्ज की गई है। घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई और थोड़ी ही देर में सेंसेक्स अपने ऑल टाइम हाई को पार कर 63588 का लेवल तक पहुंच गया। निफ्टी भी 18850 के पार पहुंचकर अपने रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंचा। हालांकि ऊपरी स्तरों पर बाजार में बिकवाली दिखी पर फिर यह संभला और हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे मजबूत होकर 82.03 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

विज्ञापन

बुधवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

हफ्ते के तीसरे कारेाबारी दिन बाजार बंद होने के दौरान निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 294.49 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

बीएसई सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 63,588.31 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर को छू गया। सेंसेक्स के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बीच बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) भी नए रिकॉर्ड स्तर 294.49 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 260.61 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63,588.31 अंक पर था। पिछले साल एक दिसंबर को सेंसेक्स 63,583.07 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। शेयर बाजार में तेजी के बीच बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,94,49,069.63 करोड़ रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स ने ऐसे पूरा किया नए ऑल टाइम हाई का सफर

वर्ष 2014 से अब के तक के सेंसेक्स के सफर की बात करें तो जनवरी 2014 में जो सेंसेक्स 21,222.19 के लेवल पर था वह 2023 में अपने ऑल टाइम हाई 63588.31 के लेवल तक पहुंच चुका है। सेंसेक्स का पिछला ऑल टाइम हाई 63,583.07 था, जिस लेवल पर यह दिसंबर 2022 में पहुंचा था।

निफ्टी भी ऑल टाइम हाई के करीब पहुंचा

बुधवार के कारोबारी सेशन के बाद 50 शेयरों का निफ्टी इंडेक्स 40.15 (0.21%) अंक उछलकर 18,856.85 के लेवल पर बंद हुआ। एक दशक पहले जो निफ्टी 6000 का स्तर भी हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहा था वह अब एक बार फिर अपने ऑल टाइम हाई 18885 के करीब पहुंच गया है। पिछले एक दशक के दौरान निफ्टी 211% की आश्यचर्यजनक वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2022 में मैक्रोइकोनॉमिक अनिश्चितताओं और जियोपॉलिटिकल तनावों के कारण बाजार में आए उठा-पटक के बावजूद भारतीय बाजार ने अपने समकक्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया और ऑलटाइम हाई का आंकड़ा छू लिया। जानकारों का मानना है कि वर्ष 2030 तक निफ्टी ऊंचाईयों को हासिल करते हुए 50,000 का आंकड़ा छू सकता है।

सोना 360 रुपये कमजोर हुआ, चांदी 1200 रुपये लुढ़की

विदेशी बाजारों से कमजोर संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 360 रुपये की गिरावट के साथ 59,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 1,200 रुपये टूटकर 72,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed