{"_id":"641835ba7e8774020f03c3a3","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-today-sensex-nifty-closing-today-share-market-update-today-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: निचले स्तरों से 554 अंक संभला बाजार, सेंसेक्स 361 अंक नीचे पहुंचा; निफ्टी 17000 से फिसला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sensex Closing Bell: निचले स्तरों से 554 अंक संभला बाजार, सेंसेक्स 361 अंक नीचे पहुंचा; निफ्टी 17000 से फिसला
Mon, 20 Mar 2023 04:26 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 20 Mar 2023 04:26 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सोमवार को सेंसेक्स 360.95 (-0.62%) अंकों की गिरावट के साथ 57,628.95 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 111.65 (-0.65%) अंक फिसलकर 16,988.40 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान बाजार में निचले स्तरों पर खरीदारी दिखी और यहां से सेंसेक्स लगभग 554 अंक संभला।दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 57,084 अंकों के लेवल तक फिसल गया था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इस दौरान बजाज फिनसर्व के शेयरों में चार प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। बैंकिंग, मेटल और आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिखी।
विज्ञापन
बाजार बंद होते समय सोमवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
विज्ञापन
निवेशकों को करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ
बाजार के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार के दिन निवेशकों को करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ। इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 255.64 लाख करोड़ रुपये हो गया। बीते 17 मार्च को यह 257.52 लाख करोड़ रुपये था।