{"_id":"6666d0e1508d4f0b160e6c58","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-news-sensex-nifty-news-and-updates-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद लाल निशान पर क्लोजिंग, सेंसेक्स-निफ्टी कमजोर पड़े","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sensex Closing Bell: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद लाल निशान पर क्लोजिंग, सेंसेक्स-निफ्टी कमजोर पड़े
Mon, 10 Jun 2024 04:17 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:17 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: सोमवार को शुरुआती कारोबारी सत्र के दौरान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में ऊपरी स्तरों पर बिकवाली मिली। दिन के कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी हरे और लाल निशान के बीच का सफर तय करता दिखा।
विज्ञापन
शेयर मार्केट
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
उतार चढ़ाव वाले सेशन के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए। हालांकि क्लोजिंग से पहले सेंसेक्स पहली बार 77000 के पार और एनएसई निफ्टी 23400 के पार पहुंच गया। शपथ ग्रहण के बाद सोमवार को शुरुआती कारोबारी सेशन में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स पहली बार 77,079.04 के स्तर पर पहुंचा। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी पहली बार 23,411.90 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।
विज्ञापन
सोमवार को शुरुआती कारोबारी सत्र के दौरान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में ऊपरी स्तरों पर बिकवाली मिली। दिन के कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी हरे और लाल निशान के बीच का सफर तय करता दिखा। ऊपरी स्तरों पर बिकवाली और निचले स्तरों पर खरीदारी होती रही, जिससे बाजार एक दायरे में कारोबार हुआ।
विज्ञापन
अखिरकार सेंसेक्स सोमवार को 203.28 (-0.26%) अंकों की गिरावट के साथ 76,490.08 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 30.96 (0.13%) अंक फिसलकर 23,259.20 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन