फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 410 अंक चढ़ा, निफ्टी 24800 के पार

Wed, 21 May 2025 06:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 21 May 2025 06:22 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 410.19 अंक या 0.51 प्रतिशत उछलकर 81,596.63 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 129.55 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,813.45 पर बंद हुआ। आइए जानते हैं शेयर बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : PTI

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार बुधवार को उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स में 410 अंक की बढ़त दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 410.19 अंक या 0.51 प्रतिशत उछलकर 81,596.63 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 835.2 अंक या 1.02  प्रतिशत की बढ़त के साथ  82,021.64 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 129.55 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,813.45 पर आ गया।

विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें: Nvidia: घर में ही ट्रंप की किरकिरी, एनवीडिया चीफ बोले- चीन को एआई चिप निर्यात पर अमेरिका का नियंत्रण गलत फैसला
विज्ञापन


बुधवार के कारोबारी सत्र के दौरान ब्लू-चिप कंपनियों जैसे एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में अधिक खरीदारी दिखी। एशियाई बाजारों में मजबूत रुख के कारण तीन दिन से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स कंपनियों का कैसा रहा हाल?

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, नेस्ले, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे ज्यादा लाभ में रहीं। वहीं इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड और आईटीसी पिछड़ गए। 

मूडीज की सकारात्मक टिप्पणी का भारतीय बाजार पर असर 

मूडीज रेटिंग्स की बुधवार को जारी रिपोर्ट ने भारत की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक टिप्पणी ने भी भारतीय बाजार पर असर डाला। रिपोर्ट  के अनुसार भारत अमेरिकी टैरिफ और वैश्विक व्यापार व्यवधानों के नकारात्मक प्रभावों से निपटने के लिए अच्छी स्थिति में है। भारत की बड़ी घरेलू अर्थव्यवस्था और निर्यात पर कम निर्भरता स्थिति को मजबूत बनाती है। एजेंसी ने कहा कि सरकार की निजी खपत बढ़ाने, उद्योगों की क्षमता बढ़ाने और बुनियादी ढांचे पर खर्च बढ़ाने की योजनाएं वैश्विक मांग में कमी के प्रभाव को कम करेंगी।
 
ये भी पढ़ें: Moody's: जी20 अर्थव्यवस्थाओं में भारत की स्थिति मजबूत, मूडीज ने कहा- वैश्विक व्यापारिक व्यावधानों का असर नहीं



जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, बाजार में आज सकारात्मक रुख रहा। हालांकि,कुल मिलाकर धारणा सीमित दायरे में ही रही। भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के आसपास अनिश्चितता बढ़ रही है। यह  निकट भविष्य में बाजार में उतार-चढ़ाव को दर्शाता है। 

यूरोप के बाजारों में दिखी गिरावट

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग लाभ में बंद हुए, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोप के बाजार नकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। 

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.19 प्रतिशत उछलकर 66.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 10,016.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 872.98 अंक या 1.06 प्रतिशत गिरकर 81,186.44 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 261.55 अंक या 1.05 प्रतिशत गिरकर 24,683.90 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed