फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 535 अंक चढ़ा, निफ्टी 22950 के पार

Tue, 28 Jan 2025 04:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 28 Jan 2025 04:08 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 535.24 अंक या 0.71 प्रतिशत चढ़कर 75,901.41 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,146.79 अंक या 1.52 प्रतिशत चढ़कर 76,512.96 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। आइए जानते हैं, बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : i-stock

विस्तार

बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दो दिनों की भारी गिरावट के बाद मंगलवार को बढ़त दिखी। बैंकिंग और ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील शेयरों में खरीदारी के कारण बाजार में यह रिकवरी दिखी। आरबीआई ने वित्तीय प्रणाली में नकदी डालने का फैसला किया है, इससे बाजार को मदद मिली।

विज्ञापन


तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 535.24 अंक या 0.71 प्रतिशत चढ़कर 75,901.41 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,146.79 अंक या 1.52 प्रतिशत चढ़कर 76,512.96 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 128.10 अंक या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 22,957.25 पर बंद हुआ। इंट्राडे सत्र में 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 308.8 अंक या 1.35 प्रतिशत चढ़कर 23,137.95 पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जोमैटो, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया और भारती एयरटेल प्रमुख लाभ में रहे।


सन फार्मास्युटिकल, लार्सन एंड टूब्रो, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एशियन पेंट्स पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।

वैश्विक बाजार में दिखा मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में टोक्यो नकारात्मक क्षेत्र में और हॉन्गकॉन्ग हरे रंग में बंद हुआ। इस बीच, सियोल और शंघाई के बाजार छुट्टियों के कारण बंद रहे। शुरुआती सत्र में यूरोपीय बाजारों में तेजी रही, ब्रिटेन का एफटीएसई 100 0.55 प्रतिशत, जर्मनी का डीएएक्स 0.44 प्रतिशत तथा पेरिस का सीएसी 40 0.33 प्रतिशत बढ़ा। सोमवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.62 प्रतिशत बढ़कर 77.56 डॉलर प्रति बैरल हो गया। सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 824.29 अंक गिरकर 75,366.17 पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 263.05 अंक गिरकर 22,829.15 पर बंद हुआ था।

रुपया 25 पैसे कमजोर होकर 86.56 रुपये पर हुआ बंद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बीच वैश्विक बाजार की धारणा कमजोर पड़ने से मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे टूटकर 86.56 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी के निरंतर बाहर जाने और तेल आयातकों की ओर से डॉलर की निरंतर मांग के बीच विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के कारण रुपये पर दबाव जारी रहा।



अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.53 पर कमजोर रुख के साथ खुला और कारोबार के दौरान अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 86.50 के उच्चतम स्तर और 86.57 के निम्नतम स्तर को छू गया। स्थानीय मुद्रा विनिमय दर 86.56 (अनंतिम) पर बंद हुई, जो पिछले बंद भाव से 25 पैसे की गिरावट दर्शाता है। सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 9 पैसे कमजोर होकर 86.31 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed