{"_id":"6792127ed7e86887ca0d5f87","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में बढ़त बरकरार; सेंसेक्स 115 अंक चढ़ा, निफ्टी 23200 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में बढ़त बरकरार; सेंसेक्स 115 अंक चढ़ा, निफ्टी 23200 के पार
Thu, 23 Jan 2025 03:27 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 23 Jan 2025 03:27 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुए। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 115.39 (0.15%) अंक चढ़कर 76,520.38 पर बंद हुआ। आइए जानें शेयर बाजार का हाल।
विज्ञापन
सेंसेक्स ओपनिंग बेल
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुए। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 115.39 (0.15%) अंक चढ़कर 76,520.38 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 50.00 (0.22%) अंकों की मजबूती के साथ 23,205.35 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, जोमैटो, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन, आईटीसी और बजाज फाइनेंस के शेयरों में बड़ी बढ़त दिखी। दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजी, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलिवर, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया और एक्सिस बैंक के शेयर गिरकर बंद हुए।
विज्ञापन
एशियाई बाजारों में टोक्यो और शंघाई मजबूत हुए, वहीं हॉन्गकॉन्ग और सियोल का बाजार कमजोर होकर बंद हुआ। यूरोपीय बाजार में मिड सेशन डील्स के कारण तेजी दिखी। अमेरिकी बाजार बुधवार को पॉजिटिव नोट पर बंद हुए।
विज्ञापन
वैश्विक तेल बेंचमार्क क्रूड 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.16 प्रति बैरल के भाव पर बंद हुआ। इसस पहले, बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय बाजार से 4,026.25 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर बेचे।