फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Closing Bell: उठापटक के बाद आखिरकार लाल निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 74 अंक गिरा,  24781 पर पहुंचा निफ्टी

Mon, 21 Oct 2024 03:44 PM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 21 Oct 2024 03:44 PM IST
सार

दिनभर चली उठापटक के बाद शेयर बाजार सोमवार को कारोबार बंद होने के समय लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 74 अंक गिरा। निफ्टी भी टूटने के बाद  24781 पर बंद हुआ। कोटक बैंक में बिकवाली और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी जैसे कारण गिरावट के प्रमुख कारण रहे।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

बॉम्बे शेयर बाजार में सोमवार का कारोबार लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती तेजी को बरकरार नहीं रख सके। बीएसई सेंसेक्स 73.48 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,151.27 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 72.95 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,781.10 अंक पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 545 अंक चढ़ गया था। हालांकि, बाद में बिकवाली से बने दबाव के कारण सूचकांक नीचे आ गया।
विज्ञापन


कोटक बैंक में बिकवाली
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक में चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। बैंक का तिमाही परिणाम निवेशकों की उम्मीदों के अनुरूप नहीं होने से इसका शेयर नीचे आ गया। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और जेएसडब्ल्यू स्टील में भी प्रमुख रूप से गिरावट रही।
विज्ञापन


इन कंपनियों के शेयर मुनाफे में रहे
गिरावट के बावजूद कुछ शेयर लाभ में भी रहे। एचडीएफसी बैंक करीब तीन प्रतिशत चढ़ा। बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में छह प्रतिशत बढ़कर 17,825.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। लाभ में रहने वाले अन्य शेयरों में एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति और टेक महिंद्रा शामिल हैं। मझोली कंपनियों से जुड़ा बीएसई मिडकैप 1.63 प्रतिशत और छोटी कंपनियों से संबंधित स्मॉलकैप सूचकांक 1.51 प्रतिशत नीचे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पैसे निकाले
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 5,485.70 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5,214.83 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार के दौरान गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त में रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed