{"_id":"669105372a5f94a679093665","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ शेयर बाजार, नई ऊंचाईयों पर सेंसेक्स; निफ्टी 24500 के पार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sensex Closing Bell: रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ शेयर बाजार, नई ऊंचाईयों पर सेंसेक्स; निफ्टी 24500 के पार
Fri, 12 Jul 2024 03:58 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Fri, 12 Jul 2024 03:58 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: आज के कारोबार के आखिर में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स में 622 अंकों का उछाल देखा गया और 80900 के आंकड़े पर पहुंच गया। उसके अलावा निफ्टी भी 24600 के करीब पहुंच गया।
विज्ञापन
भारतीय शेयर बाजार (फाइल)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारोबार में शानदार बढ़त के बीच आज 12 जुलाई को सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर बंद (Sensex Closing Bell) हुआ। आज के कारोबार के आखिर में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स में 622 अंकों के साथ उछाल देखने को मिला। सेंसेक्स 80900 के आंकड़े पर पहुंच गया। उसके अलावा निफ्टी भी 24600 के करीब पहुंच गया।
विज्ञापन
आज शेयर बाजार को सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र (आईटी सेक्टर) का जबरदस्त समर्थन मिला और इस वजह से बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिली। हालांकि, दिन के आखिरी घंटे में मुनाफावसूली की वजह से इसमें नरमी देखने को मिली। आज बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स 80089 अंकों पर पहुंच गया। शुरुआती दो घंटे में ही यह 80852.17 के स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
इन कंपनियों के शेयर में उछाल
आज के कारोबार के दौरान विप्रो, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इसके अलावा एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, एमएंडएम, सन फार्मा और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन
आज सूचना प्रौद्योगिकी सूचकांक में 4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। इसके अलावा रियल्टी सूचकांक में 1.5 फीसदी, पावर सूचकांक में लगभग 1 फीसदी और ऑटो सूचकांक में 0.3 फीसदी की गिरावट आई।