फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद बाजार में जश्न, सेंसेक्स-निफ्टी नए ऑलटाइम हाई पर पहुंचा

Mon, 04 Dec 2023 04:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 04 Dec 2023 04:41 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जीत का जश्न मनाता दिखा। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी नए ऑलटाइम हाई पर भी पहुंच गए।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट ऑल टाइम हाई - फोटो : amarujala.com

विस्तार

विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल दिखा। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जीत का जश्न मनाता दिखा। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी नए ऑलटाइम हाई पर भी पहुंच गए।

विज्ञापन

सोमवार को सेंसेक्स के अधिकतर शेयर हरे निशान पर बंद हुए

विज्ञापन

सेंसेक्स पहली बार 68,865 और निफ्टी 20,686 के स्तर पर बंद हुआ  

इस दौरान सेंसेक्स 1,383.93 (2.05%) अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 68,865.12 के लेवल पर जबकि निफ्टी 418.90 (2.07%) अंक मजबूत होकर 20,686.80 के स्तर पर बंद हुआ। सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5.83 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 343.51 लाख करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले कारोबारी सेशन में बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 337.67 लाख करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

बैंकिंग, वित्तीय और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों की मजबूती से घरेलू शेयर सूचकांकों को नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचने में मदद मिली। राज्यो में हुए विधानसभा चुनावों में देश के केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी की जीत ने घरेलू बाजार के सेंटिमेंट को पॉजिटिव किया। बाजार को मजबूत मैक्रोइकॉनॉमिक डेटा और वैश्विक ब्याज दरों में कमी की उम्मीदों से भी छलांग मारने में मदद मिली।

आईसीआईसीआई, कोटक बैंक और एसबीआई के शेयरों में बड़ा उछाल

सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स के शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक और भारतीय स्टेट बैंक शेयर चार से पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। इसके अलावे एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, एक्सिकस बैंक और एमएंडएम के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर विप्रो, मारुति, सन फार्मा और टाटा मोटर्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

अदाणी समूह के शेयरों में भी दिखी मजबूती

सोमवार को अदाणी समूह के शेयर 9.4 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ बंद हुए। इस दौरान अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 9.4 प्रतिशत का उछाल आया। वहीं अंबूजा सीमेंट और अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में छह-छह प्रतिशत का उछाल आया। अदाणी ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी टोटल गैस, एसीसी, अदाणी पावर और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में चार से छह प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed