{"_id":"63e38df1d6390e05b901aab2","slug":"sensex-closing-bell-sahre-market-closing-today-sense-nifty-update-today-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market: दो दिनों की गिरावट के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 377 अंक चढ़ा, निफ्टी 150 अंक ऊपर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Share Market: दो दिनों की गिरावट के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 377 अंक चढ़ा, निफ्टी 150 अंक ऊपर
Wed, 08 Feb 2023 05:47 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Wed, 08 Feb 2023 05:47 PM IST
विज्ञापन
Sensex Closing Bell
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दो दिनों से जारी गिरावट थम गई है। बुधवार को सेंसेक्स 377.75 अंक मजबूत होकर 60,663.79 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी भी चढ़कर बंद हुआ और यह 150.20 अंकों की बढ़त के साथ 17,871.70 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सेंसेक्स में 0.63% और निफ्टी में 0.85% अंकों की मजबूती आई। बुधवार के ट्रेडिंग सेशन में भारतीय बाजार में कॉमोडिटीज और सेवा क्षेत्र के शेयरों में मजबूती दिखी। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार में हरियाली आने से निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.64 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
# बुधवार के कारोबारी सेशन में सेंसेक्स और निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
विज्ञापन
# रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी का इजाफा किया, बाजार को मिला सहारा
माना जा रहा है कि बाजार में तेजी का बड़ा कारण रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी करना है। बुधवार को अदाणी समूह के अधिकतर शेयरों में मजबूती लौटती दिखी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के के मिडकैप इंडेक्स में भी एक प्रतिशत की मजबूती दिखी। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
बॉम्बे स्टॉक्स एक्सचेंज की कंपनियों का कुल मार्केट कैप 8 फरवरी को बढ़कर 268.68 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सेशन में 7 फरवरी को यह 266.04 लाख रुपये था। इस तरह सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में बाजार की हरियाली के कारण 2.64 करोड़ रुपये की बढ़त हुई।